ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गोड्डासनसनी: गोड्डा में वार्ड पार्षद की भुजाली से नृशंस हत्या

सनसनी: गोड्डा में वार्ड पार्षद की भुजाली से नृशंस हत्या

बड़ी दुर्गा मंदिर के समीप सोमवार की रात वार्ड 11 के पार्षद रितेश मंडल की नृशंस हत्या कर दी गई। हमलावर ने पार्षद के शरीर को भुजाली से कई जगह काट डाला। इस हमले में दो अन्य लोग घायल हुए हैं। हत्या का...

सनसनी: गोड्डा में वार्ड पार्षद की भुजाली से नृशंस हत्या
हिन्दुस्तान टीम,गोड्डाTue, 14 Nov 2017 02:09 AM
ऐप पर पढ़ें

बड़ी दुर्गा मंदिर के समीप सोमवार की रात वार्ड 11 के पार्षद रितेश मंडल की नृशंस हत्या कर दी गई। हमलावर ने पार्षद के शरीर को भुजाली से कई जगह काट डाला। इस हमले में दो अन्य लोग घायल हुए हैं। हत्या का कारण अभी पुलिस भी स्पष्ट नहीं कर पा रही है।

जानकारी के अनुसार देर शाम मुल्क टैंक निवासी निखिल यादव की किसी बात को लेकर रितेश मंडल से कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दूसरे पक्ष के सिर पर खून सवार हो गया। विवाद के बाद निखिल घर से भुजाली लेकर पहुंचा और रितेश पर हमला कर दिया। हमलावर ने पार्षद का एक हाथ काट कर अलग कर दिया। चेहरे और सिर पर कई वार किए। इस दौरान साथ चल रहे पार्षद के भांजे शुभम आनंद एवं एक अन्य आरिफ अंसारी को भी भुजाली मार कर घायल कर दिया। हमले के बाद वहां भगदड़ मच गई। खून से लथपथ सभी घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में ही पार्षद रितेश मंडल की मौत हो गई, वहीं अन्य दोनों घायलों का उपचार किया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें