गोड्डा में धूमधाम से सरस्वती पूजा का आयोजन, हर ओर आस्था का माहौल

Jan 23, 2026 06:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोड्डा
share

गोड्डा में सरस्वती पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। स्कूलों और कॉलेजों में पंडाल सजाए गए, जहां विद्यार्थियों ने मां सरस्वती की पूजा की। पूजा के दौरान वंदना और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। भक्तिमय माहौल में श्रद्धालुओं ने विद्या, बुद्धि और विवेक का आशीर्वाद मांगा।

गोड्डा में धूमधाम से सरस्वती पूजा का आयोजन, हर ओर आस्था का माहौल

गोड्डा एक प्रतिनिधि तस्वीर 012 महिला कॉलेज में माता सरस्वती कि आराधना करती छात्राएं व शिक्षिकाएं तस्वीर 013 पूजा का महाप्रसाद तैयार करते विद्यार्थी गोड्डा में सरस्वती पूजा का आयोजन पूरे श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। शहरी और ग्रामीण इलाकों में मां सरस्वती की प्रतिमाएं स्थापित की गईं और सुबह से ही पूजा अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया। स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों और मोहल्लों में आकर्षक पंडाल बनाए गए, जहां विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने विधि विधान से मां सरस्वती की पूजा की। पूजा के अवसर पर पंडालों को रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों और सजावटी वस्तुओं से सजाया गया था।

मां सरस्वती की प्रतिमाओं में श्वेत वस्त्र, वीणा और कमल के साथ देवी की मनमोहक छवि देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने मां से विद्या, बुद्धि और विवेक का आशीर्वाद मांगा। खासकर छात्र छात्राओं में पूजा को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। कई स्थानों पर बच्चों ने सामूहिक रूप से वंदना, भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पूरे दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। शाम के समय पंडालों में दर्शन के लिए लोग पहुचें । कई स्थानों पर प्रसाद वितरण किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।