गोड्डा के संजीव कुमार बने सहायक महासचिव
भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ की देवघर आंचलिक कमेटी का बीते सप्ताह चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें संजीव कुमार झा को सहायक महासचिव तथा चन्द्रशेखर साह को अध्यक्ष चुना गया। स्टेट बैंक एसोसिएशन सभागार में हुई...
भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ की देवघर आंचलिक कमेटी का बीते सप्ताह चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें संजीव कुमार झा को सहायक महासचिव तथा चन्द्रशेखर साह को अध्यक्ष चुना गया। स्टेट बैंक एसोसिएशन सभागार में हुई बैठक में रूपेश श्रीवास्तव पटना से अब्जार्वर के रूप में मौजूद थे। चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। नई कमेटी तीन साल के लिए बनी हैं। भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ पटना मंडल का (2018-2021) चुनाव 02 सितम्बर को हुआ था। चुनाव में बिहार/ झारखंड के सारे स्टेट बैंक अधिकारी ने भाग लिया। 09 सितम्बर को पटना में वोटों की गिनती हुई। देवघर अंचल में 11 सदस्यों का चयन हुआ। इसमें संजीव कुमार झा के नेतृत्व वाली टीम ने 10-01 से जीत हासिल की।