सड़क जर्जर व गड्ढे में तब्दील, राहगीर परेशान
ठाकुरगंगटी में विशनपुर चौक भगैया स्थित सड़क पूरी तरह से तालाब में तब्दील हो चुकी है। इससे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण में संवेदक की लापरवाही के कारण स्थिति बदतर हो गई है।

ठाकुरगंगटी। गोड्डा जिला व साहिबगंज जिला के सीमावर्ती क्षेत्र स्थित विशनपुर चौक भगैया स्थित चौमुखी सड़कों के बीच सड़क इन दिनों पूरी तरह से तालाब में तब्दील हो चुका है। बताते चलें कि यह बिशनपुर चौक से उत्तर की दिशा में मिर्जाचौकी दक्षिण की दिशा में मंडरो बौआरीजोर पूर्व की दिशा में ग्रामीण सड़कें एवं पश्चिम की दिशा में बाराहाट जाने वाली मुख्य मार्ग सड़क निकलती है। जहां इन जगहों से होकर प्रतिदिन हजारों की संख्या में बड़ी से लेकर छोटी वाहनों का परिचालन होती है। जहां बिशनपुर चौक स्थित जर्जर तालाबनुमा सड़क होने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानियां का सामना करना पड़ता है।
वहीं स्थानीय लोगों का भी जीना दुश्वार हो चुका है। इस संबंध में निसार अहमद ,आमिर रईस ,महफूज अंसारी, मोहम्मद सनाउल्लाह, शमशेर अंसारी, खिजीर अंसारी के साथ डां अशफाक अंसारी ने बताया कि यह सड़क निर्माण कार्य के संबंधित संवेदक की मनमानी के कारण बिशनपुर चौक भगैया स्थित बद से बदतर हो गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


