Hindi NewsJharkhand NewsGodda NewsReview Meeting on Aspirational District Program Held in Godda

नीति आयोग के निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप करें कार्य : आनंद कुमार झा

संक्षेप: गोड्डा में नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों ने स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में कार्यों की जानकारी दी। नीति...

Wed, 15 Oct 2025 02:39 AMNewswrap हिन्दुस्तान, गोड्डा
share Share
Follow Us on
नीति आयोग के निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप करें कार्य : आनंद कुमार झा

गोड्डा, प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित सभागार में आनंद कुमार झा, संयुक्त सचिव नीति कॉपोरेट मंत्रालय दिल्ली, की अध्यक्षता में जिले के अधिकारियों के साथ नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम के प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान नीति आयोग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा किये गए कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नीति आयोग के लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करें। उन्होंने नीति आयोग के सूचकांकों के अनुरूप स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि, आधारभूत सुविधाओं, वित्तीय समावेशन व कौशल विकास संबंधी विषयों पर चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आकांक्षी जिला कार्य कार्यक्रम लागू होने के बाद आकांक्षी जिलों में आमूल-चूल बदलाव आए है।

आकांक्षी जिलों में भी सामान्य जिलों की भांति हर क्षेत्र में विकास और सुविधाओं का मूलभूत विस्तार हुआ है। बैठक में उपायुक्त ने नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा हर माह आकांक्षी जिलों के संबंध में जारी किए जाने वाले आंकड़ों के आधार पर विभागवार चल रहे कार्यों की जानकारी प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी। साथ ही साथ उन्होंने जिले के विकास से संबंधित निर्धारित विभिन्न प्रक्षेत्र में स्वास्थ्य, कृषि, सहकारिता विभाग ,पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, स्किल डेवलपमेंट, शिक्षा विभाग से संबंधित कार्यों की जानकारी दी। बैठक के दौरान नीति आयोग के प्रभारी श्री झा ने संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि नीति आयोग के द्वारा जो निर्धारित मानक है, उसे पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, जेएसएलपीएस समेत अन्य विभाग को संचालित योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति को मिले, इसको लेकर बेहतर कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया । इसके अलावा उन्होंने नीति आयोग द्वारा निर्धारित मानक को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा- निर्देश दिए *मौके पर उपविकास आयुक्त , गोड्डा श्री दीपक कुमार दूबे, अपर समाहर्ता , गोड्डा श्रीमती प्रेमलता मुर्मू, जिला योजना पदाधिकारी फैजान सरवर,जिला आपूर्ति पदाधिकारी गोड्डा श्री अविनाश कुमार पूर्णेन्दु, जिला कृषि पदाधिकारी श्री अभिजीत शर्मा,जिला सहकारिता पदाधिकारी श्री विजय कुमार नाग, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती मिथिला टुडू, समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती पूर्णिमा कुमारी,जिला पशुपालन पदाधिकारी गोड्डा श्री मनोज कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक श्री चंदन कुमार चौहान, सहायक महाप्रबंधक नाबार्ड श्रीमती नूतन राज, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुंदरपहाड़ी श्रीमती मोनिका बास्की ,अन्य पदाधिकारीगण सहित नीति आयोग की टीम मौजूद रहे।*