राकेश रंजन निर्विरोध कसबा के प्रधान चयनित, मिला नियुक्ति पत्र
मेहरमा के कसबा में पंचायत भवन में प्रधान नियुक्ति के लिए सभा आयोजित की गई। सभी रैयतों ने राकेश रंजन के समर्थन में हाथ उठाया। अंचल अधिकारी ने उनकी गिनती की और अनुमंडल पदाधिकारी ने उन्हें नियुक्ति पत्र दिया। राकेश ने लोगों का आभार जताया और समाज में अपनी लोकप्रियता दर्शाई।

मेहरमा, एक संवाददाता। अंचल क्षेत्रांतर्गत मौजा कसबा के प्रधान नियुक्ति हेतु पंचायत भवन में बुलाई गई सभा में उपस्थित सभी रैयतों ने अपना हाथ उठाकर एक स्वर से राकेश रंजन के प्रति अपना समर्थन जताया। जिसकी गिनती अंचल अधिकारी खगेन महतो द्वारा की गई। तत्पश्चात अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरण केसरी ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इसके पूर्व संबंधित सभी रैयतों ने कतार बद्ध होकर हस्ताक्षर कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ज्ञात हो कि धारा 5 के तहत होने वाले चुनाव हेतु कर्मचारी द्वारा तैयार सूची में रैयतों की कुल संख्या 431 थी। जिसमें 323 उपस्थित थे। सभी ने अपना हाथ उठाकर राकेश रंजन के समर्थन की घोषणा की।
जो समाज में उनकी लोकप्रियता दर्शाता है।शायद यही कारण रहा कि दिवंगत प्रधान के पुत्र प्रभाकर मिश्र,जो इसके दावेदार थे, इस प्रक्रिया में शामिल नहीं हुए। प्रशासन द्वारा चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए सभा की वीडियोग्राफी भी कराई गई। नवनियुक्त प्रधान श्री रंजन ने उन्हें समर्थन देने हेतु लोगों का आभार जताया एवं विश्वास दिलाया कि उनके लिए वह सदैव उपलब्ध रहेंगे। पंचायत के मुखिया अश्विनी कुमार मिश्र ने उन्हें बधाई देते हुए पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी लोकनाथ गोडडा,अंचल निरीक्षक सत्येंद्र ठाकुर,अनुमंडल कार्यालय के प्रधान सहायक राजीव ठाकुर,मनीष कुमार,अंचल कार्यालय के सहायक प्रवीर मिश्रा, राजस्व उप निरीक्षक उमेश वैद्य,देव कुमार मिश्र,नवल किशोर मिश्र, आलोक रंजन, अगस्त कुमार मिश्र,अनुज ठाकुर, कौशल किशोर मिश्र, राकेश मिश्र, मयंक कुमार मिश्र,ऋषिकेश ठाकुर, राजवर्धन ठाकुर व प्रिंस पराग मुख्य रूप से उपस्थित थे। इधर प्रधान नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर के निर्देश पर पुअनि सत्यदीप, सअनि सहदेव प्रसाद सहित अन्य पुलिस बल मुस्तैद थे
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


