लोक अदालत आज, पांच न्यायिक बेंच गठित
गोड्डा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान पांच न्यायिक बेंच का गठन किया गया, जिसमें पारिवारिक वाद, सिविल अपील, और एन आई एक्ट से संबंधित मामले शामिल हैं। विभिन्न न्यायाधीशों द्वारा मामलों की सुनवाई की जाएगी।

गोड्डा एक प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में लोक अदालत का आयोजन किया गया है। इस दौरान उभय पक्षों के बीच मामले के निष्पादन को लेकर पांच न्यायिक बेंच का गठन किया गया है। पहला न्यायिक बेंच परिवार न्यायालय परिसर में बनाया गया है। इसमें पारिवारिक वाद, मेट्रीमोनियल वाद एवं सीआरपीसी की धारा 125 से संबंधित मामले की सुनवाई होगी। इस बेंच पर परिवार न्यायालय के प्रधान जज अनिल कुमार पांडेय एवं एलएडीसी चीफ संजय कुमार सहाय सुनवाई करेंगे। दूसरे न्यायिक बेंच पर एमएसीसी वाद, सिविल अपील, क्रिमिनल अपील, भूमि अधिग्रहण, राजस्व के मामले, श्रम वाद एवं अन्य ट्रिव्यूनल व बिजली मामले की सुनवाई की जाएगी।
इसकी सुनवाई जिला तृतीय ऋचा श्रीवास्तव एवं डिप्टी एलएडीसी रीतेश कुमार सिंह करेंगे। तीसरे न्यायिक बेंच पर सीजेएम कोर्ट, सबजज प्रथम, सबजज तृतीय, सबजज पंचम एवं एसडीजेएम कोर्ट से संबंधित मामले का निष्पादन होगा। इस बेंच पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चंदन कुमार व डिप्टी एलएडीसी अजीत कुमार सुनवाई करेंगे। चौथे न्यायिक बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी खालिद रसीद अलि अहमद, मुक्ति भगत, सतीश कुमार मुंडा , अमित बंसल एवं सभी प्रकार के प्री लिटिगेशन के मामले की सुनवाई होगी। इस न्यायिक बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी खालिद रसीद अलि अहमद व एलएडीसी आयुष राज सुनवाई करेंगे । पांचवीं न्यायिक बेंच पर विशेष रूप से एन आई एक्ट से संबंधित मामले की सुनवाई होगी। इस बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राज कल्याण कोर्ट के मामले का निष्पादन किया जाएगा। इस बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राज कल्याण एवं एलएडीसी लीली कुमारी सुनवाई करेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


