बाराहाट में श्री श्याम निशान ध्वज शोभा यात्रा आज
मेहरमा में, श्याम भक्त परिवार द्वारा श्री श्याम फाल्गुन निशान ध्वज शोभायात्रा की सभी तैयारियाँ पूरी की गई हैं। यह भव्य शोभायात्रा बाजार की गलियों और चौराहों से गुजरेगी। महिलाओं ने प्रभु श्री श्याम के निशान की सजावट की और भक्ति भाव से भजन गाए। सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं।

मेहरमा, एक संवाददाता। स्थानीय श्याम भक्त परिवार बाराहाट की ओर से आयोजित होने वाली श्री श्याम फाल्गुन निशान ध्वज शोभायात्रा को लेकर समस्त तैयारी पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को यह भव्य एवं विशाल शोभायात्रा बाजार की विभिन्न गलियों सहित मुख्य चौंक चौराहों से होकर गुजरेगी। महिलाओं ने सामूहिक रूप से प्रभु श्री श्याम के पावन निशान की विधिवत साज सज्जा का कार्य किया। इस दौरान उन्होंने श्री श्याम के भजन गुनगुनाते हुए भक्ति भाव से कार्य संपादित किया। मोर पंख, गेंदा फूल, रंगीन वस्त्र एवं सुंदर सजावटी सामानों से निशान को आकर्षक रूप दिया गया। शोभा यात्रा हेतु सुसज्जित रथ, झांकी, ध्वनि विस्तारक यंत्र, प्रकाश, सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।
सुसज्जित रथ पर विराजमान प्रभु श्री श्याम के दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के गोविंद चनानी, मंटू परशुरामका, परमानंद केजरीवाल, अर्जुन खेतान, राजेश केजरीवाल, पवन लाठ, रवि संथालिया, सजन सेठ, प्रकाश खेतान, प्रताप पंसारी, अशोक गुप्ता, सचिन केजरीवाल , हीरोज, ब्रह्मदेव स्वर्णकार, संजय केजरीवाल, सत्येंद्र केजरीवाल, चीकू, मटरु, रवि मंडावेवाला एवं गुड्डू भगत की अहम भूमिका है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


