Hindi NewsJharkhand NewsGodda NewsPran Pratishtha of New Shivling at Padeshwar Nath Mahadev Temple in Thakurgangti
ठाकुर गंगटी में नए शिवलिंग का प्राण प्रतिष्ठा में जुटी हजारों की भीड़

ठाकुर गंगटी में नए शिवलिंग का प्राण प्रतिष्ठा में जुटी हजारों की भीड़

संक्षेप:

ठाकुरगंगटी के पदेश्वर नाथ महादेव मंदिर में मंगलवार को नए शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की गई। यह प्रतिष्ठा स्वर्गीय राज्यपाल रामेश्वर ठाकुर के परिवार द्वारा करवाई गई। कलश शोभा यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। आचार्य सत्यम कुमार मिश्रा और शिवम कुमार झा ने विधिपूर्वक पूजा अर्चना के साथ शिवलिंग की प्रतिष्ठा की।

Wed, 5 Nov 2025 01:16 AMNewswrap हिन्दुस्तान, गोड्डा
share Share
Follow Us on

ठाकुरगंगटी, प्रतिनिधि । मंगलवार को ठाकुरगंगटी प्रखंड मुख्यालय के समीप पदेश्वर नाथ महादेव मंदिर में नए शिवलिंग का विधिवत तरीके से प्राण प्रतिष्ठा की गई। बताते चलें कि ठाकुरगंगटी निवासी स्वर्गीय पूर्व राज्यपाल रामेश्वर ठाकुर के परिवार के द्वारा मंदिर में नए शिवलिंग का प्राण प्रतिष्ठा करवाया गया । इसके पूर्व सोमवार को स्वर्गीय राज्यपाल रामेश्वर ठाकुर के निवास से भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई थी । जिसमें क्षेत्र के सैकड़ो महिलाएं एवं युवतियों के द्वारा कलश यात्रा में भाग लिया गया था। कलश शोभायात्रा में भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग को लेकर श्रद्धालुओं के द्वारा हर हर महादेव का नारा लगाया जा रहा था ।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जहां इस कलश शोभायात्रा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में तब्दील होता नजर आया । कलश यात्रा समापन के बाद कलश को स्थापित करते हुए भगवान महादेव के शिवलिंग का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना शुरू हुई ।जहां मंगलवार शाम तक शिवलिंग का प्राण प्रतिष्ठा हुआ ।बताते चलें कि सिबलिंग के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरु धाम से पधारे आचार्य सत्यम कुमार मिश्रा और शिवम कुमार झा ने पूरे मंत्रोचार के साथ शिवलिंग का प्राण प्रतिष्ठा करवाया।इस पूरे कार्यक्रम में स्वर्गीय राजपाल रामेश्वर ठाकुर उनके भाई स्व. केशव ठाकुर के के,भतीजा यदूनंदन ठाकुर,मावध ठाकुर,लक्ष्मण ठाकुर,निरंजन ठाकुर,प्रदीप ठाकुर, समेत दोनों भाई के पुत्र व वधू एवं परिवार के अन्य लोग उपस्थित थें। बता दें कि ठाकुरगंगटी निवासी स्वर्गीय राज्यपाल रामेश्वर ठाकुर कर्नाटक ,आंध्र प्रदेश,उड़ीसा जैसे राज्य के राज्यपाल रहे।