आंधी के बाद दो दिनों से अंधेरे में गांव, पानी के लिए लगी लंबी कतारें

हिन्दुस्तान, गोड्डा
Follow us on Google News
share

महागामा प्रखंड के कई गांवों में दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। आंधी-तूफान के कारण बिजली के तार और पोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। महिलाएँ, बच्चे और बुजुर्ग पानी के लिए लंबी कतारों में खड़े हैं। स्थानीय लोग बिजली विभाग से जल्द सेवा बहाल करने की मांग कर रहे हैं।

आंधी के बाद दो दिनों से अंधेरे में गांव, पानी के लिए लगी लंबी कतारें

महागामा एक प्रतिनिधि। बीती रात आए तेज आंधी-तूफान के बाद महागामा प्रखंड क्षेत्र के विश्वासखानी एवं रामकोल पंचायत के कई गांवों में पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। बिजली नहीं रहने के कारण क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया है और लोगों को पानी के लिए लंबी-लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार आंधी के दौरान कई जगह बिजली के तार और पोल क्षतिग्रस्त हो गए, जिसके बाद से अब तक बिजली बहाल नहीं हो सकी है। घरों में लगे मोटर और पानी सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह बंद है। मजबूरी मे दूसरे के घरों से और कुए से पानी भरने को विवश हैं।

सुबह से ही महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की भीड़ पानी के लिए लाइन में देखी जा रही है।भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली नहीं रहने से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रात के समय अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारी से बिजली विभाग से जल्द बिजली बहाल कराने की मांग की है ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।