होली में डीजे पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर
गोड्डा में होली और ईद को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि होली का त्यौहार सौहार्दपूर्ण मनाया जाए। डीजे पर अश्लील गाने पर प्रतिबंध रहेगा और पुलिस शराब पीकर मोटरसाइकिल चलाने वालों पर नज़र रखेगी। मुख्य बाजार में वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया जाएगा।

होली में डीजे पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर गोड्डा तस्वीर 10 होली को लेकर शांति समिति की बैठक करते बीडीओ सीओ एवं इंस्पेक्टर थानेदार एवं पुलिस कर्मी पोड़ैयाहाट।एक संवाददाता शनिवार को थाना परिसर में आगामी चार मार्च होली और ईद को लेकर शांति समिति की बैठक आहुत की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी फुलेश्वर मुर्मू अंचल अधिकारी अमित किस्कू ने किया।बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों को दिशा निर्देश दिया कि होली रंगों का त्यौहार है सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए।होली में हुड़दंग करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर पुलिस प्रशासन को सूचित करें ताकि समय रहते ही उक्त व्यक्ति पर कार्रवाई की जा सके।
होली में डीजे पर अश्लील गाना बजाने पर पूरी तरह से प्रतिबंधित है।सूचना प्राप्त पर प्रशासन के द्वारा डीजे संचालक के साथ-साथ लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी। होली के दिन शराब पीकर मोटरसाइकिल चलने वाले व्यक्तियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। मुख्य बाजार में वाहन चेकिंग अभियान लगाया जाएगा।चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर विधिवत कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद पुलिस पदाधिकारी एवं मीडिया कर्मी जनप्रतिनिधियों के बीच होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ जिसमें पुलिस पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली का अग्रिम बधाई दिया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि अजय शर्मा अरूण साह दिलीप यादव राजेंद्र दास छेदी कुमार राउत डब्लू भगत सुनील हांसदा शत्रुघ्न सिंह पुलिस निरीक्षक मधुसूदन मोदक थाना प्रभारी महावीर पंडित पुलिस अवर निरीक्षक मनोज यादव पप्पू कुमार डोमन राम सहीत अन्य पुलिस कर्मी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



