मारपीट के अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Newswrap हिन्दुस्तान, गोड्डा
Follow us on Google News
share

पोड़ैयाहाट के झींझी पहाड़ी गांव के निवासी प्रहलाद राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उन पर मारपीट का मामला दर्ज था और वे लंबे समय से फरार थे। जुडिशल मजिस्ट्रेट द्वारा वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और उन्हें न्यायालय में पेश किया।

मारपीट के अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

पोड़ैयाहाट। थाना क्षेत्र के झींझी पहाड़ी गांव निवासी मोती राय के पुत्र प्रहलाद राय को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।आरोपी के विरूद्ध थाना कांड संख्या 168/12 में मारपीट का अभियुक्त बनाया था। इसके बाद अभियुक्त लगातार पुलिस की पकड़ से फरार चल रहा था। इसके बाद जुडिशल मजिस्ट्रेट ने अभियुक्त के विरुद्ध जीआर 1646/2012 के तहत वारंट निर्गत किया। और पुलिस प्रशासन को निर्गत वारंट मे कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद थाना प्रभारी महावीर पंडित पुलिस बल के साथ अभियुक्त के घर पहुंचकर अभियुक्त को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय में अग्रसारित किया गया है।

इस पूरे मामले को लेकर थाना अध्यक्ष ने बताया कि 10 वर्ष पूर्व का अभियुक्त था। अभियुक्त के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज था।आदेशानुसार कार्रवाई की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।