मेहरमा पुलिस ने घर से दो देसी कट्टा की जब्त
मेहरमा पुलिस ने ग्राम सिंघाड़ी में निरंजन मंडल (65 वर्ष) के घर से दो अवैध देसी कट्टा बरामद किए। उनकी बहू फूलन देवी ने शिकायत की थी कि उनके ससुर खतरनाक इरादों से हथियार रखे हुए हैं। विशेष छापेमारी दल ने कार्रवाई की, और निरंजन मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

मेहरमा, एक संवाददाता । थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिंघाड़ी के निरंजन मंडल (65 वर्ष) के घर से मेहरमा पुलिस ने दो देसी कट्टा बरामद करते हुए गृह स्वामी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गोड्डा भेज दिया। उक्त आशय की जानकारी थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर ने सोमवार को दी। इस दौरान मेहरमा प्रभाग की पुलिस निरीक्षक रूबी मिंज एवं पुअनि सत्यदीप मुख्य रूप से मौजूद थे। बताया कि अभियुक्त की बहू फूलन देवी (40 वर्ष) पति जितेंद्र कुमार मंडल ने रविवार की शाम थाना में आकर शिकायत की, कि उनके ससुर अपने घर में दो अवैध देसी कट्टा रखे हुए हैं।
वे किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं। जिसके सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल वहां भेजा गया। जहां निरंजन मंडल की निशानदेही पर उसके घर से दो अवैध देसी कट्टा बरामद किया गया। जिसे विधिवत जप्त करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस बाबत मेहरमा थाना कांड संख्या 58/26, सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। छापामारी दल में थाना अध्यक्ष श्री ठाकुर के साथ महिला सहायक अवर निरीक्षक मुक्ता हांसदा एवं मेहरमा थाना सशस्त्र बल शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


