पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय गोड्डा में परीक्षा पर चर्चा 2026 का सीधा प्रसारण, विद्यार्थियों में दिखा उत्साह
पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम 'परीक्षा पर चर्चा 2026' का सीधा प्रसारण पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय गोड्डा में किया गया। लगभग 400 विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक देखा। प्राचार्य ने कहा कि यह कार्यक्रम मानसिक विकास और आत्मविश्वास को बढ़ावा देता है। विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरणा ली।

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय गोड्डा में परीक्षा पर चर्चा 2026 का सीधा प्रसारण, विद्यार्थियों में दिखा उत्साह, गोड्डा एक प्रतिनिधि तस्वीर 011 परीक्षा पे चर्चा का सीधा प्रसारण अधिकारी व प्राचार्य तस्वीर 012 जिला भर के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र और शिक्षकगण स्थानीय पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय गोड्डा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम परीक्षा पर चर्चा 2026 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के कक्षा 6 से 12 तक के लगभग 400 विद्यार्थियों, सभी शिक्षकों, अभिभावकों तथा अन्य विद्यालयों से आए अतिथियों ने कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। कार्यक्रम का प्रसारण विद्यालय के सभी कक्षाओं में स्मार्ट बोर्ड और टीवी के माध्यम से किया गया।
जिससे प्रत्येक विद्यार्थी सीधे रूप से प्रधानमंत्री के विचारों से जुड़ सका। कार्यक्रम पूरे विद्यालय परिसर में बड़े हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। विद्यार्थियों में कार्यक्रम को लेकर विशेष जिज्ञासा और उमंग देखने को मिली। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य के संबोधन से हुई। अपने संबोधन में प्राचार्य ने कहा कि परीक्षा पर चर्चा केवल परीक्षा की तैयारी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों के मानसिक विकास, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों को तनावमुक्त होकर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि परीक्षा खुद को परखने का एक तरीका है, इसे बोझ न बनाएं। पढ़ाई के बीच में आराम और अपनी हॉबी के लिए समय निकालना आवश्यक है। छात्रों को कौशल, आत्मविश्वास, और बेहतर स्वास्थ्य विकसित करने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों नें बड़ी उत्सुकता के साथ प्रधानमंत्री का कार्यक्रम देखा। ------- जिला के आठ विद्यालयों के छात्रों व प्रधानाचार्यों ने किया पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय गोड्डा का शैक्षणिक भ्रमण: पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय गोड्डा में शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला के आठ विभिन्न विद्यालयों के छात्र एवं प्रधानाचार्य शामिल हुए। इस अवसर पर विद्यार्थियों को विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों एवं आधुनिक सुविधाओं की जानकारी दी गई। महागामा प्रखंड से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, महागामा तथा यूपीजी उच्च विद्यालय, नया नगरा के छात्र-शिक्षक शामिल रहे। मेहरमा प्रखंड से यूपीजी उच्च विद्यालय, बुधासन, बोआरीजोर प्रखंड से यूपीजी उच्च विद्यालय, केरो बाजार, पोड़ैयाहाट प्रखंड से यूपीजी उच्च विद्यालय, गुम्मा तथा ठाकुरगंगटी प्रखंड से यूपीजी उच्च विद्यालय, भटखोरिया के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। इसके अतिरिक्त पथरगामा प्रखंड से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पथरगामा तथा गोड्डा प्रखंड से यूपीजी उच्च विद्यालय, आदर्श बांका एवं यूपीजी उच्च विद्यालय, रामपुर के छात्र एवं शिक्षक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान एडीपीओ, गोड्डा तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य मौजूद रहे। सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर स्मार्ट कक्षाओं, प्रयोगशालाओं एवं पुस्तकालय की जानकारी ली। कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




