ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गोड्डापथरगामा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज

पथरगामा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज

थाना क्षेत्र के चिलरा ग्राम में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला पथरगामा थाना में दर्ज किया गया है। पीड़िता के पिता ने दुष्कर्म का आरोप उसी ग्राम के धनेसर साह के 26 वर्षीय पुत्र मनीष...

पथरगामा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज
हिन्दुस्तान टीम,गोड्डाMon, 01 Oct 2018 10:52 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के चिलरा ग्राम में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला पथरगामा थाना में दर्ज किया गया है। पीड़िता के पिता ने दुष्कर्म का आरोप उसी ग्राम के धनेसर साह के 26 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार साह पर लगाया है। थाना में दर्ज मामले के अनुसार पीड़िता के पिता ने कहा है कि घटना 20 सितम्बर के दिन की है। घर में कोई नहीं था। सभी खेत में गए हुए थे। मैं घर में अकेले थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने घर में घुसकर चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया। पिता जब खेत से घर लौटे तो चींखने की आवाज सुन कर कमरे की ओर दौड़े तभी आरोपी धक्का देते हुए भाग गया। लोगों ने पीछा भी किया, लेकिन पकड़ में नहीं आया। इस घटना को लेकर पंचायत भी की गई, लेकिन कोई बात नहीं बनी। तब बाद में लड़की के पिता ने थाने में दुष्कर्म के आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कराई। इधर थाना में कांड संख्या 139/18 धारा 376, 201, ,506, 4 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने लड़की को मेडिकल के लिए गोड्डा लेे गई है। आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें