राजनीतिक दल नहीं भांप पाए गोड्डा की जनता का नब्ज

Mar 01, 2026 01:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोड्डा
share Share
Follow Us on

गोड्डा और महगामा नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुए। गोड्डा में सुशील रमानी ने 5,265 वोटों के साथ जीत दर्ज की, जबकि महगामा में प्रबोध सोरेन 2,818 वोट लेकर विजयी हुए। अब उपाध्यक्ष पद के चुनाव की तैयारी हो रही है, जिसमें पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

राजनीतिक दल नहीं भांप पाए गोड्डा की जनता का नब्ज

गोड्डा एक प्रतिनिधि । गोड्डा और महगामा नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गए हैं। दोनों नगर निकायों में नए जनप्रतिनिधियों के चयन के साथ अब उपाध्यक्ष पद के चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। उपाध्यक्ष का चुनाव निर्वाचित वार्ड पार्षदों के मतों से किया जाएगा, जिसको लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। गोड्डा नगर परिषद अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर देखने को मिली। कुल 20,462 वैध मतों की गिनती में सुशील रमानी ने 5,265 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कामरान असर्फ़ी को 5,014 मत मिले और वे मात्र 251 वोट से पीछे रह गए।

तीसरे स्थान पर जितेंद्र कुमार रहे, जिन्हें 3,573 मत प्राप्त हुए। उल्लेखनीय है कि शीर्ष तीनों प्रत्याशी निर्दलीय थे, जिससे यह साफ संकेत मिलता है कि स्थानीय मुद्दों और व्यक्तिगत छवि ने चुनाव में अहम भूमिका निभाई। राजनीतिक दलों द्वारा समर्थित उम्मीदवारों को अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी। कांग्रेस समर्थित मो. मुस्तकीम को 1,512 वोट मिले, जबकि भाजपा समर्थित अनिल साह महज 966 मतों पर सिमट गए। झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित राजेश कुमार साह को 1,500 वोट प्राप्त हुए। मतदान के आंकड़े इस ओर इशारा करते हैं कि गोड्डा शहरी क्षेत्र के मतदाताओं की नब्ज को राजनीतिक दल सही ढंग से भांप नहीं पाए। इसी तरह महगामा नगर परिषद में भी रोचक मुकाबला देखने को मिला। यहां कुल 12,777 वैध मतों की गिनती हुई। हालांकि महगामा में भाजपा ने सही रणनीति अपनाई। भाजपा समर्थित उम्मीदवार प्रबोध सोरेन 2,818 वोट हासिल कर विजयी हुए। उनकी जीत को स्थानीय स्तर पर संगठन की सक्रियता और सटीक प्रत्याशी चयन का परिणाम माना जा रहा है। अब दोनों नगर निकायों में उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है, जहां पार्षदों की भूमिका निर्णायक होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।