
डिग्री कॉलेज महागामा में मैट्रिक परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
महागामा के डिग्री कॉलेज में मैट्रिक परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसमें 956 में से 951 छात्र उपस्थित रहे। प्रशासन ने परीक्षा को कदाचार-मुक्त रखने के लिए निरीक्षण किया। वहीं, मिल्लत कॉलेज परसा में नेप यूजी सेमेस्टर-2 की परीक्षा भी शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजित हुई, जिसमें 297 छात्र शामिल हुए।
डिग्री कॉलेज महागामा में मैट्रिक परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न तस्वीर 06 में 07 महागामा, एक संवाददाता, महागामा स्थित डिग्री कॉलेज में मैट्रिक परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संचालित की जा रही है। सोमवार को आयोजित प्रथम पाली की परीक्षा में कुल 956 परीक्षार्थियों में से 951 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 5 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए।परीक्षा को कदाचार-मुक्त और शांतिपूर्ण बनाए रखने के उद्देश्य से महागामा के बीडीओ सोनाराम हांसदा, सीएस मु० तसनीम एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी राहुल कुमार महता ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने केंद्र पर मौजूद व्यवस्थाओं एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण
के दौरान मु० नूरुद्दीन भी उपस्थित थे। प्रशासन की सतर्कता के कारण परीक्षा केंद्र पर शांति एवं अनुशासन का माहौल बना रहा। वहीं मिल्लत कॉलेज परसा में नेप यू जी सेमेस्टर-2 परीक्षा शांतिपूर्ण तस्वीर 08 में महागामा प्रतिनिधि वहीं मिल्लत कॉलेज, परसा में नेप यूजी सेमेस्टर-2 (सत्र 2024-28) की परीक्षा विधिवत रूप से आरम्भ हो गई। परीक्षा के पहले दिन दोनों पालियों की परीक्षाएं शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुईं।प्रथम पाली में जियोग्राफी, होम साइंस एवं साइकोलॉजी विषयों की परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें कुल 96 विद्यार्थी उपस्थित हुए। वहीं द्वितीय पाली में इंग्लिश,हिंदी, संस्कृत, संथाली, उर्दू एवं पर्सियन विषयों की परीक्षा हुई, जिसमें 201 विद्यार्थियों ने भाग लिया। केंद्राध्यक्ष डॉ. तुषार कांत ने जानकारी दी कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन में परीक्षा नियंत्रक डॉ. जावेद, डॉ. ब्राह्मनाथ, रियाज़, नसीम, मोजाहिद, खालिद, मु. अब्दुल्लाह सहित अन्य कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।कॉलेज प्रशासन की ओर से परीक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं, जिससे छात्रों को सुचारु वातावरण मिल सके।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




