थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक
महागामा में आगामी होली और ईद पर्व को शांति, सौहार्द और भाईचारे के माहौल में मनाने के लिए प्रशासन द्वारा शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की। पुलिस ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की।

महागामा, एक संवाददाता,। आगामी होली एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को महागामा थाना परिसर में प्रशासन द्वारा शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने मिलकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा की।बैठक की अध्यक्षता करते हुए महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि सभी पर्व आपसी प्रेम और सामाजिक एकता का संदेश देते हैं। उन्होंने लोगों से अफवाहों से दूर रहने, सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें साझा नहीं करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को देने की अपील की।इस
अवसर पर महागामा प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनाराम हांसदा, महागामा थाना प्रभारी मनोज पाल, महागामा नगर पंचायत के नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष प्रबोध सोरेन सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।बैठक के दौरान त्योहारों में निकलने वाले जुलूस, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बिजली व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से क्षेत्रवासियों से अपील की होली और ईद को आपसी भाईचारा, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाकर महागामा की सामाजिक एकता की मिसाल कायम करें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


