Godda News: मिलाद-उन-नबी को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक
Godda News: बसंत राय में ईद मिलाद-उन-नबी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए शांति समिति की बैठक हुई। थाना प्रभारी सत्यदीप कुमार ने बैठक की अध्यक्षता की जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों और दोनों समुदायों के लोगों ने भाग लिया। चर्चा में सामाजिक सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

Godda News: बसंतराय। बसंतराय ईद मिलाद-उन-नबी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को बसंतराय थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सत्यदीप कुमार ने की। इसमें थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, गणमान्य लोगों के इलावा दोनों समुदायों के लोग शामिल हुए। बैठक के दौरान ईद मिलाद-उन-नबी पर्व के अवसर पर क्षेत्र में आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। थाना प्रभारी सत्यदीप कुमार ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा की पर्व के दौरान सभी लोग संयम और आपसी सहयोग के साथ कार्यक्रमों में भाग लें।
लोगों ने कहा कि बसंतराय क्षेत्र में लंबे समय से आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की परंपरा रही है, जिसे सभी के सहयोग से बनाए रखा जाएगा। मौके पर जिला परिषद सदस्य एहतेशामुल हक, मुखिया आलमगीर आलम, मुखिया रिन्टू यादव, प्रमोद यादव, मुखिया शंभू मांझी, मो सगीरूद्दीन, कैलाश पंडित, सिताराम खेतान आदि उपस्थित थे।


