होली में अशांति फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई : थाना प्रभारी

Mar 02, 2026 12:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोड्डा
share Share
Follow Us on

बोआरीजोर में होली पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बीडीओ मिथिलेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पुलिस ने त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। डीजे पर प्रतिबंध और नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

होली में अशांति फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई : थाना प्रभारी

बोआरीजोर प्रतिनिधि। बोआरीजोर में रंग, उमंग एवं उल्लास के पर्व होली को लेकर रविवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ मिथिलेश कुमार ने किया। इस दौरान पुलिस निरीक्षक वीरेंद्र पासवान, थाना प्रभारी आशिष कुमार यादव मौजूद रहे। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मानना है किसी तरह की कोई बात हो तो तुरंत इसकी सूचना थाना को देने को कहा। बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से क्षेत्र में होली के दौरान होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी ली गयी। उन्होने पर्व को आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ होली पर्व मनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि लोग रंगों का त्यौहार होली शांतिपूर्ण तरीके से मनाऐ। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि होली के मद्देनजर डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा और किसी भी प्रकार के अशांति फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि सभी लोग आपसी सौहार्द एवं भाइचारे के साथ त्योहार मनाएं। त्योहार के दौरान क्षेत्र में पुलिस की गश्त तेज रहेगी तथा हुड़दंगियों पर विशेष नजर रखी जायेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि किसी भी तरह की अफवाह या भड़काऊ पोस्ट पर तुरंत कार्रवाई हो सके। इस मौके पर एसआइ विकास कुमार, एएसआई शैलेंद्र शर्मा, मुखिया मंजू कुमारी, विवक साह, जयप्रकाश भगत, सुनील साह सद्दाम अंसारी, अकमल अंसारी, बबलू भगत, गणेश मुर्मू, आनंद मरांडी, पिंटू गुप्ता, मनोज सेन, सहित मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।