शांतिपूर्ण माहौल में होली एवं ईद मनाने को लेकर बलबड्डा थाना में बैठक

Feb 27, 2026 01:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोड्डा
share

बलबड्डा थाना में होली और ईद को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए शांति समिति की बैठक हुई। थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हुड़दंगियों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी और अश्लील गानों पर रोक रहेगी। सभी को एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना होगा।

शांतिपूर्ण माहौल में होली एवं ईद मनाने को लेकर बलबड्डा थाना में बैठक

शांतिपूर्ण माहौल में होली एवं ईद मनाने को ले बलबड्डा थाना में बैठक आयोजित तस्वीर 08 में सामाजिक ताना-बाना भंग करने वाले हुड़दंगियों पर रहेगी प्रशासन की पैनी नजर मेहरमा, एक संवाददाता:अंचल क्षेत्र अंतर्गत बलबड्डा थाना परिसर में गुरुवार को आगामी होली एवं ईद को शांति एवं सद्भाव पूर्ण माहौल में मनाने को ले शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने की। कहा कि ईद एवं रंगों का त्योहार होली सामाजिक सौहार्द को बरकरार रखते हुए आपसी भाईचारे के साथ मनाना है। किसी से जोर जबरदस्ती नहीं करनी है। इसमें एक दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखना है।फूहड़,

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अश्लील, एवं दूसरे की भावना को आहत करने वाले गाने नहीं बजाने हैं तथा डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। थाना अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि शराब के नशे में सामाजिक ताने-बाने को कमजोर करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों एवं हुडदंगियों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। ताकि रंग में भंग ना पड़े।यह त्यौहार हमें आपसी भाईचारे के साथ मिलजुल कर रहने का संदेश देता है। जो हमारी सांस्कृतिक एकता एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक है। जिसे अक्षुण्ण बनाए रखने की हम सबों की सामूहिक जिम्मेवारी है। थाना प्रभारी ने कहा कि इस दौरान सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रहेगी। ताकि किसी प्रकार के अफवाह से माहौल खराब ना हो।बैठक के समापन से पूर्व लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाते हुए होली एवं ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों में मोहम्मद उस्मान गनी, इंजीनियर जहांगीर, धनंजय सिंह, नयन कुमार, प्रदीप गुप्ता, श्याम सिंह प्रमुख थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।