पीडीएस दुकानदारों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित, समय पर राशन वितरण का निर्देश

Apr 08, 2026 05:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोड्डा
share

पथरगामा में पीडीएस दुकानदारों की बैठक हुई। आपूर्ति पदाधिकारी ने सभी राशन डीलरों को समय पर राशन उठाव और गोदामों की सफाई पर जोर दिया। उन्होंने अनियमितता की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। AGM ने कहा कि राशन उठाव में किसी समस्या पर त्वरित समाधान किया जाएगा।

पीडीएस दुकानदारों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित, समय पर राशन वितरण का निर्देश

पथरगामा, प्रतिनिधि। बुधवार को पथरगामा प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के नेतृत्व में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदारों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी राशन डीलरों ने भाग लिया। बैठक के दौरान प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने सभी डीलरों को समय पर राशन उठाव सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने गोदामों को साफ-सुथरा एवं व्यवस्थित रखने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि राशन कार्डधारियों के साथ किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सभी डीलरों को निर्देशित किया कि प्रत्येक पात्र लाभुक को समय पर एवं सही मात्रा में राशन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक सही तरीके से पहुंच सके।वहीं, एजीएम (एफसीआई गोदाम प्रबंधक) ने कहा कि राशन उठाव से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल समाधान किया जाएगा, ताकि वितरण व्यवस्था सुचारू बनी रहे। बैठक में राशन डीलर संजीव कुमार भगत, भोला प्रसाद भगत, श्याम लाल गुप्ता, उमेश भगत, अंजनी झा, अनिल रजक, चिंतामणि देवी, उमा प्रसाद भगत सहित बड़ी संख्या में डीलर उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।