रॉन्ग साइड चलने वालों पर पुलिस का शिकंजा, कई वाहन जब्त, दर्जनों के चालान कटे

Newswrap हिन्दुस्तान, गोड्डा
share

पथरगामा में मंगलवार को हुई सड़क दुर्घटना के बाद पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। रॉन्ग साइड से चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई, और कई चालान भी काटे गए। थाना प्रभारी ने सड़क सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया और कहा कि अभियान जारी रहेगा।

रॉन्ग साइड चलने वालों पर पुलिस का शिकंजा, कई वाहन जब्त, दर्जनों के चालान कटे

पथरगामा प्रतिनिधि । मंगलवार को सुबह हुई सड़क दुर्घटना के बाद पथरगामा पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में मंगलवार को नेशनल हाईवे पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया, जिसमें रॉन्ग साइड से चलने वाले कई वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की गई। गांधीग्राम स्थित पप्पू लाइन होटल के समीप थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान रॉन्ग साइड से आने वाले वाहनों को रोककर जब्त किया गया और कई वाहन चालकों के चालान भी काटे गए।जांच के दौरान थाना प्रभारी ने वाहन चालकों को नेशनल हाईवे पर सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी।

उन्होंने कहा कि रॉन्ग साइड ड्राइविंग सड़क दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण है और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पथरगामा थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान सब इंस्पेक्टर रवि किस्कू, योगेश यादव, ज्योति तिवारी, सहायक अवर निरीक्षक नारद कुमार, अनिल कुमार, विनोद बैठा सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।