Godda News: पथरगामा में सीडीपीओ ने सेविकाओं के साथ की समीक्षा बैठक
Godda News: पथरगामा प्रखंड सभागार में बुधवार को सीडीपीओ रीता बेसरा की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी सेविकाओं की समीक्षा बैठक हुई। इसमें केंद्रों के संचालन, पोषण ट्रैकर, बच्चों के दैनिक पोषण और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के कार्यों की समीक्षा की गई। सेविकाओं को लाभार्थियों की जानकारी नियमित अद्यतन करने, बच्चों की सुविधाओं पर ध्यान देने और ऑनलाइन रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया।

Godda News: पथरगामा, संवाद सूत्र। पथरगामा प्रखंड सभागार में बुधवार को बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) रीता बेसरा की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, पोषण ट्रैकर, बच्चों को दिए जाने वाले दैनिक पोषण एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई।बैठक के दौरान सीडीपीओ रीता बेसरा ने सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को पोषण ट्रैकर पर लाभार्थियों से संबंधित जानकारी नियमित रूप से अद्यतन करने तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को मिलने वाली दैनिक सुविधाओं और पोषण आहार पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पात्र लाभुकों को मिलने वाली सुविधाओं एवं संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई।
उन्होंने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों से ऑनलाइन रिपोर्ट मांगी तथा कार्यों के निष्पादन के दौरान आने वाली समस्याओं और असुविधाओं की जानकारी देने को कहा, ताकि संबंधित समस्याओं का समाधान किया जा सके। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाने और विभागीय कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया गया। सीडीपीओ ने सेविकाओं से अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने तथा बच्चों और गर्भवती एवं धात्री महिलाओं से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन में गंभीरता बरतने की अपील की। मौके पर सुपरवाइजर सुशील मरांडी एवं सभी आंगनवाड़ी सेविका उपस्थित रहे

