
ट्रैक्टर खरीद के नाम पर ठगी
पोड़ैयाहाट के पसई गांव में दशरथ राउत से ट्रैक्टर खरीदने के नाम पर 18,600 रुपए की ऑनलाइन ठगी हुई। एक व्यक्ति ने फोन पर उन्हें ट्रैक्टर देने का लालच दिया और पैसे मांगें। जब राउत ने पैसे दिए, तो उसे और पैसे मांगने लगे। अंततः उसे ठगी का एहसास हुआ और उसने थाना में शिकायत दर्ज कराई।
पोड़ैयाहाट। ट्रैक्टर खरीदने के नाम पर थाना क्षेत्र के पसई गांव के दशरथ राउत से 18 हजार 600 रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। दशरथ राउत ने बताया कि उन्हें गुरुवार को मोबाइल पर फोन आया कि 18 हजार रुपए में आपको ट्रैक्टर दिया जाएगा। आप फोन पर 18 हजार 600 का भुगतान कर दें। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने उक्त राशि फोन पे भुगतान करना चाहा तो भुगतान नहीं हुआ तत्पश्चात वहां से एक स्कैनर भेजा गया उसे स्कैनर पर किरण देवी के नाम से 18 हजार 600 उन्होंने पेमेंट कर दिया। इसके बाद उसे व्यक्ति ने जो अपने आप को गिरिडीह व हजारीबाग का बता रहा था।
बताया कि और 45 हजार आप पेमेंट कीजिएगा। तब एक लाख 95 हजार का आपके पास ट्रैक्टर चला जाएगा। इसके बाद इन्हें कुछ शक हुआ। उन्होंने बोला मेरे पास इतना पैसा नहीं है हम नहीं दे सकते हैं। आप तो 18 हजार 600 ही बोले थे तो वहां से बोला गया तब कुछ नहीं हो सकता है। पहले आपको 45 हजार भेजना ही पड़ेगा तभी आपका ट्रैक्टर जा पाएगा। जब उन्होंने लोगों को बताया तो लोगों ने बताया कि अब तुम्हारा ना ट्रैक्टर आएगा ना 18 हजार 600 वापस होगा। तत्पश्चात वह थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




