गोड्डा में नए फुटबॉल रेफरी के लिए 22 को होगी शारीरिक व लिखित परीक्षा

Mar 07, 2026 04:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोड्डा
share

गोड्डा जिला फुटबॉल संघ नए फुटबॉल रेफरी तैयार करने के लिए शारीरिक एवं लिखित परीक्षा की तैयारी कर रहा है। इच्छुक उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन 10 से 20 मार्च के बीच कराना होगा। परीक्षा 22 मार्च को राजेंद्र स्टेडियम में सुबह आठ बजे होगी।

गोड्डा में नए फुटबॉल रेफरी के लिए 22 को होगी शारीरिक व लिखित परीक्षा

गोड्डा जिला फुटबॉल संघ की ओर से जिले में नए फुटबॉल रेफरी तैयार करने के उद्देश्य से शारीरिक एवं लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस संबंध में संघ के सचिव अबुल कलाम आजाद ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में नए रेफरी चयन के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को अनिवार्य रूप से अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा।उन्होंने बताया कि रेफरी बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन 10 मार्च से 20 मार्च तक स्वीकार किया जाएगा। केवल पंजीकृत रेफरी को ही परीक्षा में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला फुटबॉल संघ ने अनिल सवैया को अधिकृत किया है।

अभ्यर्थी उनसे संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।जिला फुटबॉल संघ के अनुसार शारीरिक एवं लिखित परीक्षा 22 मार्च रविवार को सुबह आठ बजे से ऊर्जानगर स्थित राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित की जाएगी।संघ ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन कराने और समय पर परीक्षा में उपस्थित होने की अपील की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।