Godda News: खेरैया में जलजमाव, महज 20 फीट अधूरे नाला निर्माण ने बढ़ाई मुसीबत
Godda News: महगामा के खेरैया गांव में पंचायत के जनप्रतिनिधियों की लापरवाही के कारण 20 फीट नाला निर्माण अधूरा रह गया है, जिससे सड़क जलमग्न हो गई है। इसके कारण स्थानीय निवासी परेशान हैं और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीण अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं।

Godda News: महगामा (प्रतिनिधि)। पंचायत जनप्रतिनिधियों के ढुलमुल रवैये के कारण महगामा प्रखंड का खेरैया गांव इन दिनों नारकीय बन चुका है। गांव की मुख्य सड़क किनारे महज 20 फीट नाला निर्माण अधूरा रहने से पूरी सड़क जलमग्न हो गई है। इस घोर लापरवाही का खामियाजा रोज सैकड़ों राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।ग्रामीण जुबैर अहमद,शाहबाज आलम,रजी अहमद, मुबारक करीम, महफूज आलम का साफ कहना है कि यदि सड़क किनारे सिर्फ 20 फीट नाले का निर्माण पूरा कर लिया जाता, तो मुख्य सड़क पर गंदा पानी जमा नहीं होता। लेकिन पंचायत के जनप्रतिनिधियों और ठेकेदार की घोर उदासीनता के कारण काम को बीच में ही लटका दिया गया।
अब नालियों का बदबूदार पानी सड़कों पर जमा होकर संक्रामक बीमारियों को न्यौता दे रहा है। बारिश होने पर स्थिति और बनी रहती है।आने-जाने वाले लोग बेहद परेशानमुख्य सड़क पर जलजमाव के कारण स्कूली बच्चों,महिलाओं और बुजुर्गों का पैदल चलने में परेशानी हो रही है। सड़क पर पानी जमा के कारण आए दिन बाइक और साइकिल सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने ग्रामीण विकास मंत्री एवं जिला प्रशासन से समस्या समाधान करने की मांग किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


