
बीआरसी पथरगामा में मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन
पथरगामा में बी आर पी परिसर में मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। बी ईईओ हरिप्रसाद ठाकुर ने विद्यालयों में नामांकित बच्चों की सूची ऑनलाइन करने और मध्यान भोजन की गुणवत्ता पर ध्यान देने का निर्देश...
पथरगामा, संवाद सूत्र प्रखंड स्थित बी आर पी पथरगामा परिसर में गुरु गोष्ठी का आयोजन प्रभारी बी ईईओ हरिप्रसाद ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। बैठक के पूर्व प्रखंड के विद्यालय से आए सभी प्रधानाध्यापकों से परिचय प्राप्त की गई उसके बाद मासिक गुरु गोष्ठी की बैठक शुरू हुईl बैठक में प्रभारी बीईईओ हरिप्रसाद ठाकुर ने वर्ष 2025/ 26 में नामांकित बच्चों की सूची ऑनलाइन करने का निर्देश दिया गया साथ ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक को गुणवत्तापूर्ण मध्यान भोजन पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। बैठक में प्रभारी बी ईईओ श्री ठाकुर ने विद्यालय में कितने बच्चों का आधार कार्ड बना है कितने बच्चों का नहीं बना है उसकी सूची उपलब्ध कराने, विद्यालय में एक पौधे मां के नाम पौधारोपण कराने, विद्यालय के यू डाइस कार्य को पूर्ण करने विद्यालय में ई विद्या वाहिनी के जरिए जितने भी चीज अपलोड किए जाते हैं उसे अभिलंब करने का निर्देश दिया गया।

नवोदय विद्यालय में नामांकन के लिए कितने बच्चों का रजिस्ट्रेशन हुआ है उसकी सूची उपलब्ध कराने मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार की सूची जमा करने का निर्देश दिया गया। मासिक बैठक में बी ई ई ओ ने कहा कि इ विद्या वाहिनी एप में छात्र-छात्राओं की सूची के साथ विद्यालय के शिक्षक अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे। इस मौके पर बी पीओ मरियम सोरेन के अलावे प्रखंड के सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक मासिक गुरु गोष्ठी में उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




