Godda News: सावन की तीसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर ओर गूंजा बोल बम

हिन्दुस्तान, गोड्डा
share

Godda News: तस्वीर 011 बाबा रतनेश्वर नाथ धाम मंदिर परिसर में श्रद्धालुओ की भीड़ मड़ती रही। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। जिला मु

Godda News: सावन की तीसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर ओर गूंजा बोल बम

Godda News: सावन की तीसरी सोमवारी के मौके पर सोमवार को गोड्डा जिले में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंडों के विभिन्न शिवालयों तक सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। जिला मुख्यालय के चर्चित बाबा रत्नेश्वर धाम, धनेश्वर धाम, धमसांय स्थित शिव मंदिर, गुडमेश्वर धाम, पोड़ैयाहाट क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों,भतखोरिया पहाड़, चपलेश्वरनाथ मंदिर, पथरगामा के जोगनी स्थान महादेव मंदिर सहित जिले के सभी प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया.

श्रद्धालुओं की भारी भीड़

तीसरी सोमवारी को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु कहलगांव, बटेश्वर स्थान और बरारी से गंगाजल लेकर पैदल एवं विभिन्न वाहनों से शिवालयों तक पहुंचे। कई कांवरिया जत्थों के पहुंचने से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर दिनभर बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। कांवरियों में महिला, पुरुष और युवाओं के साथ बच्चों में भी खासा उत्साह देखा गया।।

विशेष पूजा-अर्चना

सुबह से शाम तक जिले के विभिन्न हिस्सों में कांवरियों और श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ। तीसरी सोमवारी गोड्डा में श्रद्धा, भक्ति और सेवा के भव्य संगम के रूप में नजर आई.

गोड्डा में तीसरी सोमवारी पर उमड़ी आस्था, 2800 कांवरियों ने किया जलाभिषेक

गोड्डा एक प्रतिनिधि

सावन के पवन महीने में सोमवार का अलग ही महत्व है। वैसे तो पूरा सावन माह ही महादेव का माना जाता है, लेकिन सोमवार के दिन बाबा को जलाभिषेक करने से तमाम मनोकामना पूरी होने की मान्यता है। गोड्डा जिला मुख्यालय स्थित श्री श्री 1008 बाबा रतनेश्वर नाथ धाम में तीसरी सोमवारी को श्रद्धा और आस्था का संगम देखने को मिला। मध्य रात्रि के बाद से ही कांवरियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। भागलपुर के बरारी घाट और हनुमान घाट से गंगा जल भरकर करीब 82 किलोमीटर पैदल चलकर डाक बम और बोल बम कांवरिया बाबा धाम पहुंचे। कांवरियों के सेवा के लिए पूरे रास्ते में गोड्डा से गए युवकों की टोली लगी रही। तीसरी सोमवारी को करीब 2800 कांवरियों ने शिवपुर स्थित बाबा रतनेश्वर नाथ धाम पहुंचकर महादेव को जल अर्पण किया। इसके अलावा सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। आसपास के श्रद्धालुओं के साथ दूर दराज के ग्रामीण भी सोमवार को महादेव और माता पार्वती का आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंचे। दिनभर मंदिर परिसर में चहल पहल बनी रही। मंदिर में ज्यादा भीड़ भाड़ नहीं हो, इसके लिए अलग अलग प्रवेश और निकास द्वार बनाए गए । श्रद्धालुओं को कतार में लगाकर महादेव के गर्भगृह में प्रवेश कराया गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगातार माइकिंग की जा रही थी। मंदिर समिति के वॉलेंटियर भी पूरे समय तैनात दिखे और श्रद्धालुओं को व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग कर रहे थे.

सामान्य प्रश्न

✦तीसरी सोमवारी पर कितने कांवरियों ने जलाभिषेक किया?−
तीसरी सोमवारी पर करीब 2800 कांवरियों ने जलाभिषेक किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़गोड्डाGodda News: सावन की तीसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर ओर गूंजा बोल बम