Godda News: सावन की तीसरी सोमवारी को श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

हिन्दुस्तान, गोड्डा
Follow us on Google News
share

Godda News: ठाकुरगंगटी प्रखंड के शिवालयों में श्रावण मास की तीसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बस्ता पहाड़ी में भूमफोड़नाथ महादेव शिव मंदिर में भक्तों का जलाभिषेक हुआ। महिला श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Godda News: सावन की तीसरी  सोमवारी को श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Godda News: ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में श्रावण मास की तीसरी सोमवारी को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जहां क्षेत्र के प्रसिद्ध भूमफोड़नाथ महादेव शिव मंदिर, बस्ता पहाड़ी में अहले सुबह से ही जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए भक्तों का जनसैलाब देखने को मिला। पूरा मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से गूंजता रहा।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़

मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के द्वारा बम बम भोले के साथ हरिराम संकीर्तन का भी आयोजन किया गया। मंदिर के महंत मोहन बाबा और सेवक तुकनी देवी ने बताया कि सुबह से ही श्रद्धालु कतारबद्ध होकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचने लगे। महिला श्रद्धालुओं की संख्या विशेष रूप से अधिक रही। वही कहलगांव (बिहार) स्थित उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र गंगाजल लेकर पहुंचे कांवरियों के जत्थों ने भी भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया।

सुरक्षा व्यवस्था

मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों की भीड़ बनी रही। वही धार्मिक आयोजन के साथ-साथ मंदिर परिसर के आसपास लगे अस्थायी दुकानों पर भी श्रद्धालुओं की अच्छी चहल-पहल और खरीदारी देखने को मिली। इसके अलावा चपरी, महुआरा, मोरडीहा, माल मंडरो, भगैया सहित प्रखंड के अन्य शिव मंदिरों में भी जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

पुलिस की व्यवस्था

इधर थाना प्रभारी राजन कुमार राम ने बताया कि सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर क्षेत्र के सभी प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किया गया है। विभिन्न मंदिरों में चौकीदारों के साथ पुलिस बल की तैनाती की गयी थी। इसके अलावा लगातार गश्त कर सभी धार्मिक स्थलों की निगरानी की जा रही थी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार कोई परेशानियों का सामना करना ना पड़े।

सामान्य प्रश्न

✦श्रावण मास की तीसरी सोमवारी पर कितनी भीड़ उमड़ी?−
श्रावण मास की तीसरी सोमवारी पर शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़गोड्डाGodda News: सावन की तीसरी सोमवारी को श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़