पंचायत मुख्यालय में मनरेगा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
सोमवार को मनरेगा दिवस पर पंचायत मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कसबा पंचायत भवन में मुखिया अश्विनी कुमार मिश्र की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें निबंधित मजदूरों का ई केवाईसी, उनके अधिकार और दायित्वों पर चर्चा की गई। जॉब कार्ड के लिए आवेदन और नवीकरण को लेकर भी जानकारी दी गई।

मेहरमा, एक संवाददाता: सोमवार को मनरेगा दिवस के अवसर पर पंचायत मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर इसके विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इसी क्रम में पंचायत भवन कसबा में मुखिया अश्विनी कुमार मिश्र की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। मनरेगा स्थापना दिवस पर निबंधित मजदूरों का ई केवाईसी करने, उनके हक एवं अधिकार की बात के साथ उनके दायित्व पर भी विस्तृत चर्चा की गई। जिनका जॉब कार्ड नहीं बना है, उसके लिए आवेदन करने एवं जॉब कार्ड के नवीकरण हेतु प्रेरित किया गया। मजदूरों के पलायन को रोकने हेतु सरकार द्वारा चलाई गई इस महत्वाकांक्षी रोजगार योजना के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी गई।
बताया गया कि इसमें मांग के अनुरूप कार्य आवंटित किए जाते हैं। इसलिए ज़्यादा से ज़्यादा तादात में आवेदन करने को प्रेरित किया गया। इस अवसर पर पंचायत सचिव प्रेम शंकर झा, ग्राम रोजगार सेवक मोहम्मद रागीव, पंचायत सहायक निलेश कुमार दास, संतोष कुमार मिश्र, मोहम्मद गुलफराज, अशोक कुमार मिश्र सहित वार्ड सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


