तत्कालीन एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद को दी गई विदाई

Newswrap हिन्दुस्तान, गोड्डा
Follow us on Google News
share

महागामा में पूर्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। सभी थाना प्रभारियों ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके कार्यकाल की सराहना की। चंद्रशेखर आजाद ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की।

तत्कालीन एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद को दी गई विदाई

महागामा, एक संवाददाता। महागामा अनुमंडल के तत्कालीन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके कार्यकाल की सराहना की। समारोह के दौरान उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद ने अपने कार्यकाल में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जनता के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित करने तथा पुलिस प्रशासन को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई। उनके सरल स्वभाव और कार्यशैली की सभी ने प्रशंसा की।विदाई समारोह में अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थाना प्रभारी एवं पुलिस पदाधिकारी भी शामिल हुए।

सभी ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।अपने संबोधन में चंद्रशेखर आजाद ने सभी सहयोगियों एवं थाना प्रभारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महागामा में बिताया गया समय उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा। उन्होंने सभी से आपसी सहयोग एवं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।