महागामा में बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, ईदगाहों व संवेदनशील स्थलों का किया निरीक्षण

हिन्दुस्तान, गोड्डा
Follow us on Google News
share

महागामा प्रशासन बकरीद पर्व के लिए पूरी तरह तैयार है। अनुमंडल पदाधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है। ईदगाहों और संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया गया और शांति बनाए रखने के लिए निर्देश दिए गए। प्रशासन ने लोगों से भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

महागामा में बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, ईदगाहों व संवेदनशील स्थलों का किया निरीक्षण

महागामा, एक संवाददाता,बकरीद पर्व को लेकर महागामा प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में दिखी। पर्व के दौरान शांति एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरण केसरी,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक एवं थाना प्रभारी मनोज पाल के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। इसी क्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक एवं थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल ने महागामा क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों एवं संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया।निरीक्षण

के दौरान अधिकारियों ने भीड़भाड़ वाले इलाकों, प्रमुख चौक-चौराहों तथा धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। साथ ही असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने एवं अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही।प्रशासन की ओर से लोगों से आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखते हुए शांतिपूर्वक पर्व मनाने की अपील की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।