लोक अदालत में 28 मामले का निपटारा

Feb 01, 2026 01:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोड्डा
share Share
Follow Us on

गोड्डा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान 28 मामलों का निष्पादन किया गया और 609300 रुपये की वसूली की गई। विभिन्न न्यायिक बेंचों ने मामलों की सुनवाई की, जिसमें बैंक रीकवरी, क्रिमिनल कंपाउंडेबल और बिजली के मामले शामिल थे।

लोक अदालत में 28 मामले का निपटारा

गोड्डा एक प्रतिनिधि । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से प्राधिकार के अध्यक्ष सह पीडीजे रमेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को न्यायालय परिसर में लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान लोक अदालत में विभिन्न मामले से संबंधित 28 मामले का निष्पादन किया गया वहीं 609300 रूपये की वसूली की गई। लोक अदालत का संचालन प्राधिकरण के सचिव दीपक कुमार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में निष्पादित मामले में बैंक रीकवरी के दो मामले में 105000 रूपये का समझौता किया गया। क्रिमिनल कंपाउंडेबल के 14 मामले में 9300 रूपये एवं बिजली मामले में 144000 रूपये की वसूली की गई।

एनआई एक्ट के तीन मामले में 351000 रूपये का समझौता हुआ। मामले के त्वरित निष्पादन को लेकर दस न्यायिक बेंच का गठन किया गया था। प्रथम न्यायिक बेंच पर पारिवारिक वाद, मेट्रीमोनियल वाद एवं 125 सीआरपीसी के मामले की सुनवाई होगी। इस बेंच पर परिवार न्यायालय के प्रधान जज अनिल कुमार पांडेय एवं एलएडीसी चीफ संजय कुमार सहाय सुनवाई कर रहे थे। दूसरे न्यायिक बैंच पर एमएसीसी, सिविल अपील,क्रिमिनल अपील,भूमि अधिग्रहण,राजस्व के मामले, श्रम वाद, अन्य ट्रिव्यूनल के वादों से संबंधित मामले का निपटारा किया गया। इस बेंच पर द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमार पवन, एलएडीसी अजीत कुमार सुनवाई कर रहे थे।तीसरे न्यायिक बेंच पर बिजली के मामले का निपटारा किया गया। इसकी सुनवाई द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश निरुपम कुमार एवं एलएडीसी राहुल कुमार आदि कर रहे थे । चतुर्थ न्यायिक बेंच पर सीजेएम,सबजज प्रथम सह एसीजेएम कोर्ट से संबंधित मामले का निपटारा हुआ। इसकी सुनवाई एसीजेएम प्रताप चंद्रा एवं एलएडीसी रीतेश कुमार सिंह कर रहे थे। पांवचें न्यायिक बेंच पर सबजज तृतीय एवं एसडीजेएम कोर्ट के मामले का निष्पादन किया गया। इसकी सुनवाई सबजज तृतीय रेमी प्रफुल्ल बा एवं पैनल अधिवक्ता आशिष कुमार कर रहे थे। छठे न्यायिक बेंच पर सबजज पंचम कोर्ट के मामले की सुनवाई की गई। इस बेंच पर सबजज पंचम प्रवीण उरांव एवं पैनल अधिवक्ता संदीप कुमार दुबे सुनवाई कर रहे थे। सातवें न्यायिक बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी मुक्ति भगत के मामले की सुनवाई हुई। इसकी सुनवाई प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी मुक्ति भगत एवं पैनल अधिवक्ता अंबोद कुमार ठाकुर कर रहे थे। आठवें न्यायिक बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राज कल्याण एवं सभी प्री लिटिगेशन मामले की सुनवाई हुई। इसकी सुनवाई प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राज कल्याण एवं पैनल अधिवक्ता कुंदन कुमार कर रहे थे। नौवे न्यायिक बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी खालिद रसीद अलि अहमद एवं सतीश कुमार मुंडा के न्यायालय से संबंधित मामले की सुनवाई हुई। इस बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी खालिद रसीद अलि अहमद एवं एलएडीसी लीली कुमार मामले की सुनवाई कर रहे थे। दसवें न्यायिक बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी अमित बंसल कोर्ट के मामले की सुनवाई हुई। इसकी सुनवाई प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी अमित बंसल एवं पैनल अधिवक्ता संजय कुमार झा कर रहे थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;