मेहरमा सीएचसी में दंत चिकित्सा सेवा प्रारंभ होने से लोगों में खुशी

हिन्दुस्तान, गोड्डा
Follow us on Google News
share

मेहरमा में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दंत चिकित्सा सेवा की शुरुआत होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी है। डॉ प्रणव राज और डॉ प्रिया रानी यहां पदस्थ हैं। उपकरणों की कमी के कारण पहले यह सेवा नहीं चल पा रही थी। अब दांत की सफाई, चेकअप और कैंसर जांच की सुविधा उपलब्ध है।

मेहरमा सीएचसी में दंत चिकित्सा सेवा प्रारंभ होने से लोगों में खुशी

मेहरमा, एक संवाददाता। लंबी प्रतीक्षा के बाद स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दंत चिकित्सा सेवा की शुरुआत हो जाने से क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है। ज्ञात हो कि यहां दो दंत चिकित्सक डॉ प्रणव राज एवं डॉ प्रिया रानी पदस्थापित थीं। परन्तु उपकरण व अन्य सुविधा सामग्री के अभाव में दंत चिकित्सा से संबंधित कार्य नहीं हो पा रहे थे। बीते दिनों यहां डेंटल चेयर, फोरसेफ, स्कॉलर सहित जरूरी उपकरण उपलब्ध करा दिए गए हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विवेक कुमार सिन्हा ने बताया कि फिलहाल यहां दांत की सफाई, मुंह और और दांत का चेकअप, मुंह का कैंसर जांच, दांत बचाने और निकालने की भी व्यवस्था है। बताया कि डेंटल युनिट से संबंधित ज्यादातर सामान उपलब्ध हो चुका है। शेष जरूरी अन्य सामानों के आपूर्ति की मांग भी की गई है। इधर अस्पताल में दंत चिकित्सा प्रारंभ होने से क्षेत्र के लोगों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। पूर्व में यहां यह व्यवस्था नहीं रहने के कारण मुंह और दांत से संबंधित रोगों के इलाज हेतु लोगों को गोड्डा, पीरपैंती, कहलगांव या भागलपुर के निजी क्लीनिकों में जाने की विवशता थी। जहां उनका आर्थिक शोषण किया जाता था। मेहरमा में इस सुविधा के बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दंत चिकित्सा सेवा कब शुरू हुई?
लंबी प्रतीक्षा के बाद स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दंत चिकित्सा सेवा की शुरुआत हो गई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।