Godda News: अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर मिली कानूनी जानकारी
Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि कर भाग लिया। मौके पर डालसा की ओर से गठित टीम में शामिल चीफ एलएडीसी संजय सहाय ने नालसा (वरिष्ठ नागरिकों के लिए कानूनी सेवाएं) योजना

Godda News: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रधान जिला जज रमेश कुमार एवं सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर स्थानीय वृद्धाश्रम में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान वृद्ध्जनों की समस्याएं सुनी गई। उनके बीच कानूनी पर्ची बांंटी गई। वरिष्ठ नागरिकों ने जी भर अपना अदगार व्यक्त किया । कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ नागरिकों ने स्वागत गान से किया गया। इसके अलावा अनेक भजन गाकर माहौल को खुशनुमा बना दिया।
कार्यक्रम में भागीदारी
इस कार्यक्रम में समाजसेवी सद्दाम सहित अन्य समाजसेवियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। मौके पर डालसा की ओर से गठित टीम में शामिल चीफ एलएडीसी संजय सहाय ने नालसा (वरिष्ठ नागरिकों के लिए कानूनी सेवाएं) योजना 2016 की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बुर्जुग समाज का मार्गदर्शक होता है।
वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के अनुसार बुजुगों को उनके कानूनी अधिकार और न्याय सुनिश्चित कराना आवश्यक है। वरिष्ठ नागरिकों को बुनियादी अधिकार सुनिश्चित कराना सर्वापरि है। इस योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को उनके बुनियादी अधिकारों, कानूनी सुरक्षा और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने, राष्ट्रीय, राज्य, जिला और तालुका (तहसील) स्तर पर बुजुर्गों के लिए मुफ्त कानूनी सहायता और वकीलों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने , बुजुर्गों को केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं (जैसे पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं) का लाभ सुनिश्चित कराया जाता है।
सुविधाएँ और सहायता
इसके अलावा वरिष्ठ नागरिक ट्रिब्यूनल, अपीलीय ट्रिब्यूनल और वृद्धाश्रमों में विशेष 'लीगल सर्विसेज क्लीनिक' स्थापित किए जाते हैं ताकि बुजुर्गों को उनके परिसर में ही मदद मिल सके। पैरा-लीगल वॉलंटियर्स बुजुर्गों और विधवाओं को उनकी रुकी हुई पेंशन शुरू कराने, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र या आयु प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज बनवाने में मदद करते हैं । इसके अलावा अधिकार मित्र नवीन कुमार, अविनाश सिंहा, धनंजय कुमार, राकेश कुमार आदि ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवी सद्दाम, वृद्धाश्रम के संचालन अमित कुमार आदि की भूमिका सराहनीय रही।


