Godda News: मेहरमा में आधुनिक तकनीक से निर्मित ईट का खुला प्लांट

हिन्दुस्तान, गोड्डा
Follow us on Google News
share

Godda News: मेहरमा के बाराहाट में क्यू ग्रीन आरटी-3 प्लाइस ब्रिक्स प्लांट का शुभारंभ हुआ। संचालक परमानंद केजरीवाल ने बताया कि ये ब्रिक्स पारंपरिक ईंटों की तुलना में अधिक मजबूत एवं पर्यावरण के अनुकूल हैं। इस प्लांट से निर्माण सामग्री की उपलब्धता बढ़ेगी और रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

Godda News: मेहरमा में आधुनिक तकनीक से निर्मित ईट का खुला प्लांट

Godda News: मेहरमा, एक संवाददाता। रविवार को स्थानीय बाजार बाराहाट में आधुनिक निर्माण सामग्री के उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में क्यू ग्रीन आरटी-3 प्लाइस ब्रिक्स प्लांट का शुभारंभ इसके संचालक परमानंद केजरीवाल व उनकी धर्मपत्नी आरती देवी द्वारा विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया गया। उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक से निर्मित ब्रिक्स पारंपरिक ईंटों की तुलना में अधिक मजबूत, टिकाऊ एवं पर्यावरण के अनुकूल है। प्लांट में गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखते हुए निर्माण कार्य किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि प्लांट में अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाली ब्रिक्स का उत्पादन किया जाएगा, जिससे स्थानीय स्तर पर निर्माण सामग्री की उपलब्धता बढ़ेगी और परिवहन लागत में भी कमी आएगी।

कहा कि भविष्य में उत्पादन क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने की योजना है। इससे पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।यह लाल ईंट की अपेक्षा अत्यधिक टिकाऊ,सस्ता व सभी कार्यों में उपयोगी है।इन ईंटों का उपयोग घर निर्माण सहित कई कार्यों में कर सकते हैं। इस अवसर पर रामानंद केजरीवाल, राजेश केजरीवाल , गोविंद चनानी, अमित कटारूका,मुकेश आजाद सहित आस-पास के क्षेत्र के कई गणमान्य मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।