नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के आरोपी के घर इश्तिहार चस्पाया

Mar 01, 2026 01:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोड्डा
share

मेहरमा के ग्राम बाजितपुर निवासी रितेश कुमार ठाकुर के खिलाफ नौकरी के नाम पर जालसाजी करने का आरोप है। न्यायालय ने उनकी संपत्ति कुर्क की है। अन्य आरोपियों में नसीम खान और हुस्न आरा बीवी शामिल हैं। मामले में शिकायतें कई युवकों ने दर्ज कराई थीं। आरोपी पिछले 3 वर्षों से फरार है।

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के आरोपी के घर इश्तिहार चस्पाया

मेहरमा, एक संवाददाता: नौकरी के नाम पर जालसाजी कर पैसा ऐंठने के आरोपी थाना क्षेत्र के ग्राम बाजितपुर निवासी रितेश कुमार ठाकुर के घर माननीय न्यायालय से निर्गत कुर्की का तामिला, प्रति नियुक्त मजिस्ट्रेट अंचल अधिकारी मदन महली की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान कांड के अनुसंधान कर्ता पुअनि राज किशोर शर्मा, सहायक अभियंता नफीस हैदर सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे। ज्ञात हो कि असम पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपी द्वारा पैसे ऐंठने का आरोप है। अन्य आरोपियों में नसीम खान, हुस्न आरा बीवी, शहनाज बीबी, शेख शबनम भारती एवं जहां आरा बीवी के नाम शामिल हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एक अन्य अभियुक्त शेख अब्बास उर्फ इलियास इस मामले में बेल पर है। सभी महागामा थाना क्षेत्र के ग्राम मिल भंडारीडीह के निवासी हैं। इन सभी पर थाना क्षेत्र के बाजितपुर निवासी सियाराम यादव ने धोखा घड़ी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। इसके अलावा साहिबगंज जिला के अन्य तीन-चार युवकों ने भी मामले में शिकायत दर्ज कराई थी।आरोपी विगत 3 वर्षों से फरार चल रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।