Godda News: मईया सम्मान योजना की राशि जारी, सीएसपी केंद्रों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़
Godda News: झारखंड सरकार द्वारा गोड्डा जिले में मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना की राशि लाभुकों के खातों में भेजे जाने के बाद महगामा प्रखंड के विभिन्न सीएसपी केंद्रों पर महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ गई। तीन किस्तों की राशि मिलने से लाभुकों को घरेलू खर्च और बच्चों की पढ़ाई में राहत मिली।

Godda News: महगामा प्रतिनिधि:
तस्वीर 06 मईया सम्मान योजना की राशि निकालने पहुंची महिलायें
झारखंड सरकार द्वारा लंबे इंतजार के बाद गोड्डा जिले में मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना की लंबित राशि लाभुकों के खातों में भेजे जाने के बाद महगामा प्रखंड के विभिन्न सीएसपी (कस्टमर सर्विस प्वाइंट) केंद्रों पर शनिवार से महिलाओं की भीड़ उमड़ने लगी। कई महिलाओं के खाते में एक साथ 7 हजार 500 सौ की राशि आने पर उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।सुबह से ही महगामा, हनवारा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के सीएसपी केंद्रों पर बड़ी संख्या में महिलाएं राशि की निकासी के लिए पहुंचीं। कई स्थानों पर कतारें लगी रहीं। लाभुकों ने बताया कि काफी समय से योजना की राशि का इंतजार था। एक साथ तीन किस्तों की राशि मिलने से घरेलू खर्च, बच्चों की पढ़ाई, दवा और अन्य आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में राहत मिलेगी।
महिलाओं की भीड़
सीएसपी संचालकों ने बताया कि राशि जारी होने के बाद निकासी करने वालों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ गई है। भीड़ को देखते हुए लाभुकों से धैर्य बनाए रखने और अपनी बारी का इंतजार करने की अपील की जा रही है। कहीं-कहीं नेटवर्क की धीमी गति के कारण निकासी में थोड़ी परेशानी भी हुई, लेकिन अधिकांश लाभुकों को सफलतापूर्वक भुगतान कर दिया गया। ग्रामीण महिलाओं ने सूबे की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह राशि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। योजना की राशि मिलने से गांवों के बाजारों में भी खरीदारी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासन ने लाभुकों से अपील की है कि वे राशि निकालते समय बैंक पासबुक, आधार और आवश्यक दस्तावेज साथ रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या दलालों के झांसे में न आएं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


