महुआरा में किसान सभा की बैठक, 11 अप्रैल को अनुमंडल स्तरीय बैठक का ऐलान

Apr 05, 2026 01:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोड्डा
share

महागामा। झारखंड राज्य किसान सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को महागामा नगर पंचायत क्षेत्र के महुआरा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक क

महुआरा में किसान सभा की बैठक, 11 अप्रैल को अनुमंडल स्तरीय बैठक का ऐलान

महागामा, एक संवाददाता। झारखंड राज्य किसान सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को महागामा नगर पंचायत क्षेत्र के महुआरा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कामरेड पिकू सिंह ने की। बैठक में क्षेत्र के किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 11 अप्रैल को महुआरा में महागामा अनुमंडल स्तर पर किसान कार्यकर्ता बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।इसके अलावा बैठक में प्रधानी भूमि एवं महुआरा मैदान, जो कि सरकारी जमीन है, पर कथित रूप से भू-माफियाओं द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जे को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की गई।

किसान सभा के सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि जिला प्रशासन समय रहते इस अतिक्रमण को नहीं हटाता है, तो संगठन के लोग मजबूर होकर स्वयं मैदान को खाली करवाने की कार्रवाई करेंगे।बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्यों में किसान सभा के सचिव एवं पूर्व उपाध्यक्ष, जिला परिषद अशोक साह, इब्राहिम, पंकज यादव, विशाल राय, गणेश यादव, दिलीप भगत, विजय भगत, डिगन सिंह, महेश राय, श्याम राय सिंह, मुन्ना राय एवं भीम सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।