Godda News: मेहरमा पुलिस द्वारा चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान
Godda News: गोड्डा पीरपैंती मुख्य सड़क पर सड़क हादसों की रोकथाम के लिए पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। बाइक चालक बिना हेलमेट पाए गए, जिसके लिए पुलिस ने हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की नसीहत दी। सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए जागरूकता अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं।

Godda News: क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसे की रोकथाम को लेकर शुक्रवार को गोड्डा पीरपैंती मुख्य सड़क एनएच 133 पर पल्लवी इंडेन गैस एजेंसी के पास थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर के निर्देश पर सअनि मनोज कुमार रंजन की ओर से सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान अधिकतर बाइक चालक बिना हेलमेट के दिखे। पुलिस पदाधिकारी द्वारा हेलमेट पहनकर ही बाइक चलाने की कड़ी नसीहत दी गई। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में बाइक चलाने, किसी भी परिस्थिति में शराब पीकर तथा मोबाइल पर बात करते हुए बाइक नहीं चलाने, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस से संबंधित कागजात के साथ ही सफर करने की नसीहत दी गई।
इस दौरान चार पहिया वाहन चालकों और उसमे बैठे लोगों को भी सीट बेल्ट लगाने को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिया। ज्ञात हो कि सड़क दुर्घटनाओं में हो रही लगातार वृद्धि को देखते हुए पुलिस द्वारा इस प्रकार के जागरूकता अभियान पूर्व में भी चलाए जाते रहे हैं। बावजूद इसके दुर्घटनाओं में कमी होने का नाम नहीं ले रही।


