लगातार हादसों के बीच पथरा चौक पर सख्ती, 82 वाहनों का चालान

May 07, 2026 01:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोड्डा
share

गोड्डा में सड़क हादसों को कम करने के लिए पथरा चौक के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 82 वाहनों का चालान किया गया, जिसमें हेलमेट न पहनने, तीन सवारी और कागजातों की कमी के मामले शामिल थे। पुलिस ने नियमों का पालन करने की अपील की है और आगे भी इस प्रकार के अभियान जारी रखने का आश्वासन दिया।

लगातार हादसों के बीच पथरा चौक पर सख्ती, 82 वाहनों का चालान

गोड्डा निज प्रतिनिधि। जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए पथरा चौक के समीप बुधवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 82 वाहनों का चालान किया गया। जांच के दौरान बिना हेलमेट, तीन सवारी, कागजातों की कमी के साथ-साथ चार पहिया वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। अभियान में सदर एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी, हेडक्वार्टर डीएसपी जेपीएन चौधरी एवं प्रशिक्षु डीएसपी कुमार गौरव मौके पर मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई की निगरानी की। उनके साथ नगर थाना प्रभारी, सर्किल इंस्पेक्टर दिनेश माली एवं मुफस्सिल थाना प्रभारी आनंद शाह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था।

पुलिस द्वारा मुख्य चेकिंग प्वाइंट के साथ-साथ आगे-पीछे भी जवानों को तैनात किया गया था, जिससे कोई भी वाहन चालक बचकर निकल न सके। इस दौरान चार पहिया वाहनों की भी जांच की गई और नियमों के उल्लंघन पर चालान किया गया। साथ ही जिन वाहनों में ब्लैक फिल्म लगी हुई थी, उन्हें हटाने का निर्देश दिया गया और आगे भी इस पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।पुलिस प्रशासन ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए इस प्रकार का अभियान लगातार चलाया जाएगा। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि वे बिना हेलमेट वाहन न चलाएं, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और अपने वाहनों के कागजात व नियमों को पूर्ण रखें, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।