आजम पकड़िया गांव में शिव पार्वती मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न, भक्ति में डूबा पूरा क्षेत्र
आजम पकड़िया गांव में शिव सेवा संस्थान द्वारा नवनिर्मित शिव पार्वती मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भव्य शोभा यात्रा निकाली। कार्यक्रम में वैदिक रीति रिवाजों से पूजा अर्चना की गई और प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ। यह आयोजन सामाजिक एकता को भी बढ़ावा देगा।

बसंतराय प्रतिनिधि तस्वीर 07 भव्य मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु तस्वीर 08 नवनिर्मित मंदिर में स्थापित शिलिंग बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के आजम पकड़िया गांव में शिव सेवा संस्थान की ओर से नवनिर्मित शिव पार्वती मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम रविवार को विधिवत रूप से संपन्न हो गया। इस अवसर पर पूरे गांव सहित आसपास के कई गांवों में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर मंदिर को आकर्षक एवं भव्य ढंग से सजाया गया था, जिससे परिसर की शोभा और बढ़ गई। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार सुबह भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ हुई।
शोभा यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु महिलाएं सिर पर कलश धारण कर मंदिर प्रांगण से निकलीं। यह यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पवित्र जलाशय तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरा गया। इसके बाद शोभा यात्रा पुनः मंदिर परिसर लौटी। पूरे मार्ग में हर हर महादेव और जय माता पार्वती के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस धार्मिक आयोजन में आजम पकड़िया गांव के साथ-साथ आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पुरुष, महिलाएं, युवा और बच्चे पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। शोभा यात्रा के पश्चात मंदिर परिसर में वैदिक रीति रिवाजों के अनुसार शिव पार्वती भगवान की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चारण, हवन और विशेष पूजा-अर्चना की गई। यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं ने अपने परिवार की सुख-शांति, गांव के विकास और क्षेत्र में अमन चैन की कामना की। इस अवसर पर शिव सेवा संस्थान सदस्यों ने बताया कि मंदिर निर्माण और प्राण-प्रतिष्ठा से गांव में धार्मिक चेतना के साथ सामाजिक एकता को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को सनातन संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाती है। कार्यक्रम के समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन में गांव के बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



