नकली विदेशी शराब बनाने के अड्डे का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, गोड्डा
Follow us on Google News
share

उत्पाद विभाग की टीम ने गोड्डा में एक गोदाम में छापेमारी कर नकली विदेशी शराब बनाने और भंडारण करने वाले अड्डे का भंडाफोड़ किया है। दो गिरफ्तार।

नकली विदेशी शराब बनाने के अड्डे का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

गोड्डा, निज प्रतिनिधि। उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बरूआ टोला स्थित एक गोदाम में छापेमारी कर नकली विदेशी शराब बनाने और भंडारण करने वाले अड्डे का भंडाफोड़ किया है।

गिरफ्तारियां और वायरास

कार्रवाई के दौरान करीब 40 पेटी विदेशी शराब, स्पिरिट, विभिन्न ब्रांडों के स्टीकर, एक्साइज लेबल तथा शराब निर्माण में प्रयुक्त अन्य सामग्री जब्त की गई। जब्त शराब में रॉयल स्टैग, ब्लेंडर्स प्राइड, बी-7, सिग्नेचर सहित कई ब्रांड शामिल हैं। उत्पाद विभाग की टीम ने मौके से पंकज मंडल एवं जोसेफ हसदा को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से दो मोटरसाइकिल भी जप्त की गई हैं। वहीं छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

गोदाम में अवैध शराब तैयारी

उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिली थी कि गोदाम में अवैध रूप से विदेशी शराब तैयार कर विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई की जा रही है।

अवैध शराब का कारोबार

सूचना के सत्यापन के बाद टीम ने छापेमारी की। पूछताछ में पता चला है कि तैयार शराब को ऑर्डर के अनुसार विभिन्न स्थानों तक पहुंचाया जाता था।

अवैध शराब के खिलाफ अभियान

उत्पाद विभाग ने कहा कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गोड्डा में क्या हुआ?
गोड्डा में उत्पाद विभाग ने एक गोदाम में छापेमारी कर नकली विदेशी शराब बनाने और भंडारण करने वाले अड्डे का भंडाफोड़ किया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।