
महागामा में स्ट्रीट लाइट का शिलान्यास
महागामा नगर पंचायत क्षेत्र में सभी वार्डों में हाई मास्ट लाइट, मिनी हाई मास्ट, सोलर स्ट्रीट लाइट और स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने पूजा अर्चना के बाद कार्य का शुभारंभ किया। यह कार्य 2 करोड़ 19 लाख 76 हजार 289 रुपये की लागत से होगा, जिससे नागरिकों को बेहतर प्रकाश और सुरक्षा मिलेगी।
महागामा। नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत महागामा नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डों में हाई मास्ट लाइट, मिनी हाई मास्ट, सोलर स्ट्रीट लाइट एवं स्ट्रीट लाइट लगने को लेकर महागामा नगर पंचायत क्षेत्र के मोहनपुर चौक पर शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से पंचायती राज व ग्रामीण विकास विभाग की मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने विधिवत पूजा अर्चना कर शिलान्यास किया । कार्य कुल 2 करोड़ 19 लाख 76 हजार 289 रुपए की प्राक्कलित राशि से किया जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने कहा कि नगर क्षेत्र में बेहतर प्रकाश व्यवस्था से आम नागरिकों को सुविधा मिलेगी तथा सुरक्षा व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी।
उन्होंने कहा कि सरकार शहरी क्षेत्रों के आधारभूत संरचना के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है और महागामा नगर पंचायत के सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराए जाएंगे। स्ट्रीट लाइटिंग की सुविधा से रात्रि के समय आवागमन सुगम होगा तथा असामाजिक गतिविधियों पर भी अंकुश लगेगा। इस कार्य से लोगों में काफी खुशी देखी गई गण्यमान्य ने कहा कि अब लोगों के लिए विकास कार्य जमीन पर दिख रही है। हर जाती हर वर्ग के लोगों के लिए कार्य हो रहा है। कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरण केशरी,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्र शेखर आजाद,कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद अग्रवाल,प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनाराम हांसदा, अंचलाधिकारी डॉ खगेन महतो,जिला अध्यक्ष याहिया सिद्दीकी सहित स्थानीय कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




