हंसडीहा महागमा फोरलेन सड़क का निर्माण 90 प्रतिशत हुआ पूरा , वाहनों ने पकड़ी रफ्तार

Feb 16, 2026 01:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोड्डा
share Share
Follow Us on

गोड्डा जिले में हंसडीहा से महागमा तक बन रही फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य लगभग 90% पूरा हो चुका है। सड़क का उद्घाटन इस वर्ष होने की उम्मीद है, जिससे यातायात सुगम होगा। यह सड़क 52 किलोमीटर लंबी है और इसका उद्देश्य हंसडीहा को महागमा से जोड़ना है।

हंसडीहा महागमा फोरलेन सड़क का निर्माण 90 प्रतिशत हुआ पूरा , वाहनों ने पकड़ी रफ्तार

हंसडीहा महागमा फोरलेन सड़क का निर्माण 90 प्रतिशत हुआ पूरा , वाहनों ने पकड़ी रफ्तार गोड्डा एक प्रतिनिधि तस्वीर 016 हंसडीहा से महागमा फोरलेन सड़क गोड्डा जिला में हंसडीहा से महागमा तक बन रही फोरलेन सड़क (एनएच 133) परियोजना का निर्माण कार्य अब तक लगभग 90 प्रतिशत पूरा हो गया है। कुछ जगहों पर निर्माण कार्य हो रहा है। अनुमान है कि इसी वर्ष इस सड़क का उद्घाटन कर दिया जाएगा और आधिकारिक रूप से सड़क चालू हो जाएगी। फिलहाल कई वहान अब इसी सड़क का इस्तेमाल करते है। इससे वाहनों की रफ्तार में वृद्धि हुई है और यातायात भी सुगम हो गया है।

मुख्य बाजार गोड्डा से यातायात डायवर्ट होगा ताकि नए चौड़े मार्ग पर वाहनों का निर्बाध प्रवाह सुनिश्चित हो सके। यह फोरलेन सड़क लगभग 52 किलोमीटर लंबी है और राष्ट्रीय राजमार्ग 133 का हिस्सा है। यह मार्ग मुख्य रूप से हंसडीहा को महागमा से जोड़ता है और यातायात की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जा रहा है। परियोजना की कुल अनुमानित लागत लगभग 955 करोड़ है। निर्माण कार्य भारत सरकार और नैशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के तहत किया जा रहा है। इसके अलावा, यह सड़क केवल स्थानीय यातायात के लिए ही नहीं, बल्कि बड़े यात्री और वाणिज्यिक वाहनों के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होगी क्योंकि इससे साहेबगंज से रांची स्पीड कॉरिडोर के लिए प्रस्तावित मार्ग को भी बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इस प्रस्ताव के तहत साहेबगंज से पीरपैंती, नुनाजोर, गोड्डा, देवघर, डुमरी और जैनामोड होते हुए रांची तक एक एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे विकसित करने की योजना है। केंद्र सरकार ने इस लंबे मार्ग को प्रस्तावित सड़कों की सूची में शामिल कर लिया है, जिससे रांची तक का सफर और भी आसान और तेज होगा। इस सड़क परियोजना की प्रगति से न सिर्फ गोड्डा जिले के अंदर यात्रा समय में कमी आएगी, बल्कि आसपास के इलाकों में आर्थिक गतिविधियों और कनेक्टिविटी को भी मजबूती मिलेगी। गोड्डा जिला परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि सूरज सिंह ने कहा कि हंसडीहा महागमा फोरलेन सड़क का निर्माण लगभग 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है और वाहनों ने नई सड़क पर रफ्तार पकड़ ली है। उन्होंने बताया कि गोड्डा मुख्य बाजार का ट्रैफिक डायवर्ट हो जाएगा है, जिससे यात्रा अब सुगम और तेज़ होगी। यह सड़क न केवल हंसडीहा और महागमा को जोड़ती है, बल्कि जिले में व्यापार, आवागमन और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगी। पूरी सड़क चालू होने के बाद रांची साहेबगंज एक्सप्रेसवे के लिए भी यह मार्ग अहम साबित होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;