हज इबादत है इसे सीखना हाजी के लिए ज़रूरी है : हाजी आलम
गोड्डा में आयोजित हज प्रशिक्षण शिविर में हाजी इकरारूल हसन आलम ने हाजियों को हज के अरकान सीखने की जरूरत पर जोर दिया। 27 हज यात्रियों को प्रशिक्षित किया गया, जिनमें 16 पुरुष और 11 महिलाएं शामिल हैं। हज यात्री 21 अप्रैल को मदीना के लिए रवाना होंगे। महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी।

गोडडा प्रतिनिधि । हज एक ऐसी इबादत है जिसे सीखना हर हाजी के लिए जरूरी है हज के अरकान सीखते रहें और सिख गए तो दूसरे हाजियों को भी सिखाएं उपरोक्त बातें गोड्डा स्थित हज कार्यालय में आयोजित तीसरा और अंतिम एक दिवसीय हज प्रशिक्षण शिविर में झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सह राज्य हज समिति प्रशिक्षक हाजी इकरारूल हसन आलम ने हज यात्रियों को संबोधित करते हुए कहीं, इस अवसर पर जिले के हज यात्रियों को हज प्रशिक्षक हाजी यूसुफ आलम, हाजी अबुलखैर एवं हाजी शमीम ने जिले के कुल 27 हज यात्रियों जिसमें 16 पुरुष और 11 महिलाएं हैं को बारी बारी से प्रशिक्षिण दिया।
जिला हज कॉर्डिनेटर मो इब्राहिम अंसारी ने बताया कि हज यात्री 21 अप्रैल को कोलकाता से सीधे मदीना एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे जबकि दिल्ली से 4 और मुम्बई से 5 हज यात्री 28 और 24 अप्रैल को उड़ान भरेंगे, इब्राहिम अंसारी ने बताया कि आज के प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। हज शिविर संचालन में मो मिन्हाज, मो महफूज़, आतिफ,मेराज हसन, तारीब और मसूद ने अहम भूमिका निभाई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


