Godda News: बंगाल ज्वेलर्स लूटकांड: पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, एसआईटी जांच में जुटी, जल्द खुलासे की उम्मीद

हिन्दुस्तान, गोड्डा
Follow us on Google News
share

Godda News: गोड्डा में पुलिस द्वारा ज्वेलर्स में गोलीबारी और लूटकांड की घटना की जांच जारी है। पुलिस ने एसआईटी का गठन किया है और मामले के खुलासे के लिए छापेमारी कर रही है। व्यापारी समुदाय ने एक दिन की हड़ताल की थी, जबकि जनप्रतिनिधियों ने पीड़ितों से मुलाकात की। पुलिस जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देती है।

Godda News: बंगाल ज्वेलर्स लूटकांड: पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, एसआईटी जांच में जुटी,  जल्द खुलासे की उम्मीद

Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। शहर के कारगिल चौक स्थित बंगाल ज्वेलर्स में बुधवार शाम हुई गोलीबारी और लूटकांड के पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक मामले का उद्भेदन नहीं कर सकी है। हालांकि, पुलिस सूत्रों के अनुसार कांड के खुलासे के लिए तत्काल एसआईटी का गठन किया गया है। जो विभिन्न स्थानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

जांच की प्रक्रिया

सूत्रों के मुताबिक, अनुसंधान में स्थानीय मुखबिर तंत्र के साथ साथ तकनीकी सेल की भी सहायता ली जा रही है। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हुई है, जिसके आधार पर पुलिस अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच महत्वपूर्ण चरण में पहुंच चुकी है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जा सकता है।

व्यापारी समुदाय का विरोध

शहर के सबसे व्यस्त और हमेशा शांत माने जाने वाले इलाके में दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक वारदात ने पूरे गोड्डा के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस प्रशासन भी इस घटना को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़कर चुनौती के रूप में देख रहा है। एक पुलिस अधिकारी ने नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि अपराधियों ने पूरी योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि अपराधी चाहे जितने भी शातिर क्यों न हों, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के विरोध में चैंबर ऑफ कॉमर्स के आह्वान पर गोड्डा के व्यापारियों ने एक दिन के लिए स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और विरोध दर्ज कराया था।

जनप्रतिनिधियों की प्रतिक्रिया

व्यापारियों ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और लूटे गए आभूषणों की बरामदगी की मांग की। पुलिस ने भी व्यापारियों से मामले के खुलासे के लिए कुछ दिनों का समय मांगा था। घटना के बाद लगातार जनप्रतिनिधियों का पीड़ित ज्वेलर्स के यहां पहुंचना जारी रहा। पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव, पूर्व विधायक अमित मंडल, झामुमो जिलाध्यक्ष प्रेम नंदन मंडल और राज्य के श्रम मंत्री संजय यादव ने घटनास्थल पहुंचकर पीड़ित दुकानदार से मुलाकात की। सभी जनप्रतिनिधियों ने कारोबारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। फिलहाल सुरक्षा व्यवस्था और जांच की गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए पुलिस का कोई भी अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे है। सबकी निगाहें अब पुलिस की कार्रवाई और इस चर्चित लूटकांड के जल्द खुलासे पर टिकी हुई हैं।

सामान्य प्रश्न

गोलीबारी और लूटकांड कब घटित हुआ था?
गोलीबारी और लूटकांड बुधवार शाम को हुआ था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।