निमुहा गांव में पीसीसी सड़क निर्माण का शिलान्यासनिमुहा गांव में पीसीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास
बसंतराय प्रखंड के निमुहा गांव में पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया गया। मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। सड़क निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और बच्चों एवं महिलाओं को आंगनबाड़ी केंद्र तक पहुंचने में आसानी होगी।

बसंतराय, प्रतिनिधि। बसंतराय प्रखंड अंतर्गत सांचपुर सांखी पंचायत क्षेत्र के निमुहा गांव में विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। मुख्य सड़क से प्रधान टोला होते हुए आंगनबाड़ी केंद्र तक बनने वाली पीसीसी सड़क का शिलान्यास श्रम नियोजन, कौशल विकास एवं उद्योग मंत्री सह गोड्डा विधायक संजय प्रसाद यादव ने नारियल फोड़कर विधिवत रूप से किया। इस मौके पर मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी, साथ ही बच्चों और महिलाओं को आंगनबाड़ी केंद्र तक पहुंचने में आसानी होगी।
कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य एहतशामूल हक, प्रखंड प्रमुख अंजर अहमद, मुखिया शहबाज आलम एवं आलमगीर आलम सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को क्षेत्र के विकास के लिए अहम बताते हुए मंत्री का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों में सड़क निर्माण को लेकर खासा उत्साह देखा गया और उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे गांव की तस्वीर बदलेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


