समरी में कल सजेगा महफ़िल-ए-मुशायरा, कई नामचीन शायर और कवयित्री होंगे शामिल
महगामा प्रखंड के समरी हाई स्कूल मैदान में भव्य महफ़िल-ए-मुशायरा कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें कई प्रसिद्ध शायर और कवि अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडे सिंह होंगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारी जोर-शोर से चल रही है।

महगामा। महगामा प्रखंड क्षेत्र के समरी हाई स्कूल मैदान में गुरुवार शाम 8 बजे भव्य महफ़िल-ए-मुशायरा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारी पूरा जोर शोर से चल रहा है।
कार्यक्रम की विशेषताएँ
इस सांस्कृतिक एवं साहित्यिक आयोजन को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम में देश-प्रदेश के कई प्रसिद्ध शायर एवं नामचीन कवि एवं कवियत्री अपनी प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। समरी पंचायत के मुखिया सह कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मिनहाज आलम ने बताया कि कार्यक्रम में प्रतिभा यादव, सहर अंजुम, डॉ. मसूद अकरम काज़मी, अपूर्व विक्रम शाह,अल्ताफ जिया,सादिया इकरा,जमिल अख्तर, कामता माखन एवं नदीम सरवर समेत कई शायर एवं शायरा भाग लेंगे।
मुख्य अतिथि
वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री सह महगामा विधायक दीपिका पांडे सिंह होंगी। कार्यक्रम का उद्घाटन गोड्डा कांग्रेस जिला अध्यक्ष यहया सिद्धिकी करेंगे, जबकि पंचायत प्रभारी मो० खुर्शीद एवं अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहेंगे। आयोजनकर्ता महगामा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया मु०मिनहाज आलम ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए समस्त ग्रामीण एवं नौजवान कमेटी समरी द्वारा तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह उपस्थित रहेगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


